{"_id":"5a5b9bff4f1c1b6c268b4674","slug":"12-illegal-houses-bulldozer","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 अवैध मकानों पर चला बुलडोजर
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
बुलडोजर।
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीरोड। हाईकोर्ट के आदेश पर कुशीनगर के तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने तिवारीपट्टी गांव में अभियान चलाकर 12 लोगों के पक्के मकानों को बुलडोजर तोड़वा दिया। तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे कर्मियों को गांववालों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रशासन की सख्ती और पुलिस बल मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। रविवार को हुई इस कार्रवाई से गांव के लोगों में नाराजगी है।
सेवरही कस्बा निवासी शंभू जायसवाल की जमीन तिवारीपट्टी में है। उन्होंने उस पर कुछ लोगों की तरफ से कब्जा कर पक्के निर्माण कराने की शिकायत जिला प्रशासन से की थी। हलका लेखपाल की तहरीर पर इस मामले में 36 लोगों केस दर्ज कराया गया था। इसके बाद भी कब्जा करने वाले लोग वहां से हटने का नाम नहीं ले रहे थे।
इसके बाद शंभू ने हाईकोर्ट में एक वाद दाखिल कर अपनी जमीन से कब्जा हटाने की मांग की थी। इस मामले में हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए तमकुहीराज तहसील प्रशासन को 16 जनवरी तक कब्जा हटवाकर न्यायालय में प्रस्तुत होने का आदेश दिया। आदेश मिलते ही तहसील प्रशासन हरकत में आ गया।
विज्ञापन
रविवार को एसडीएम तमकुहीराज गुलाबचंद्र, तहसीलदार रामप्यारे, नायब तहसीलदार विकास कुमार सिंह, सीओ आरके तिवारी, एसओ सेवरही श्रीप्रकाश मयफोर्स गांव में पहुंचे और जेसीबी लगाकर कब्जा हटवाने का काम शुरू किया। यह देख गांव के लोग लाठी डंडे हाथ में लेकर प्रशासन का विरोध करने लगे। कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई। प्रशासनिक अफसरों ने सख्ती दिखाते हुए गांव वालों को खदेड़ना शुरू किया। इसके बाद कबए्जा हटवाते हुए गांव के कैलाश, दुक्खी, शंभू, हरमून, प्रयाग, गनेश, अभिलाल, शारदा, सतन, उमानंद, गोधन, रामानंद समेत 12 लोगों के पक्के निर्माण को जेसीबी से तोड़वा दिया गया।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक तमकुही प्रमोद श्रीवास्तव, नीतिन शाही, रामगोविंद, हल्का लेखपाल धनंजय, देवचंद्र प्रसाद, जयंत गुप्ता, सुरेश शर्मा, मुकेश कुमार, नकछेद शाह, अश्विनी राय, सतीश सिंह, अशोक वर्मा समेत पुलिस के जवान मौजूद रहे।
हाईकोर्ट के आदेश पर तिवारीपट्टी गांव में अतिक्रमण हटाए जाने की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक अजय कुमार लल्लू मौके परपहुंचे। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को जनविरोधी बताते हुए विस्थापित लोगों को अंयत्र सरकारी भूमि पर बसाए जाने की मांग की। इस कार्रवाई से प्रभावित शंभू, हरमून, प्रयाग, गनेश आदि का कहना था कि एक-एक रुपये जोड़कर इन लोगों ने घर बनाया था। लेकिन प्रशासन ने जेसीबी से घरों को तोड़कर उन्हें बेघर कर दिया। इस सर्द मौसम में अपने बच्चों और परिवार के अन्य लोगों को लेकर कहां रहेंगे। इन लोगों ने मुआवजा भी दिए जाने की मांग की।