फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   12 feet long snake came out of the forest and reached the village, creating panic

Kushinagar News: जंगल से निकलकर गांव में पहुंचा 12 फीट लंबा सांप, हड़कंप

Fri, 13 Oct 2023 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Oct 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
12 feet long snake came out of the forest and reached the village, creating panic
अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ते वन कर्मचारी।स्रोत- सोशल मीडिया
- बिसहा गांव में दिखा विशालकाय अजगर, वन विभाग की टीम ने जंगल में छोड़ा
विज्ञापन



खड्डा। 12 फीट का अजगर प्रजाति का सांप जंगल से निकलकर एक गांव में पहुंच गया। यह देख लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू करते हुए उसे जंगल में छोड़ दिया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
सीमा पर स्थित वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से जंगली जीव जंतु बाहर निकलकर अक्सर रिहायशी इलाके में पहुंचकर लोगों के लिए खतरा बन जा रहे हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के बिसहा गांव में एक विशालकाय अजगर पहुंच गया। उसे देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। इसकी सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर स्नैक कैचर के साथ पहुंची। इतने बड़े सांप को रेस्क्यू करना आसान नहीं था। लगभग तीन घंटे के प्रयास के बाद उसे काबू में किया जा सका। 12 फीट लंबे अजगर को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वाल्मीकि नगर के वन पाल नवीन कुमार ने बताया कि अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

00000
तीन महीना पहले निकला था 14 फीट लंबा किंग कोबरा
बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल से निकलकर बीते 16 जुलाई को रिहायशी इलाके में 14 फीट लंबे किंग कोबरा दिखा था। इससे लोग दहशत में आ गए थे। अत्यंत जहरीले इस सांप को स्नैक कैचर से वन कर्मचारियों की टीम ने काफी प्रयास के बाद पकड़कर जंगल में छोड़ा था। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से सटे हुए लक्ष्मीपुर रमपुरवा गांव के चंपा माई स्थान के पास भोलाराम के घर में यह किंग कोबरा सांप घुस गया था। इसे देख घर के लोगों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई थी और वन विभाग को इसकी सूचना दी। वनकर्मियों की टीम ने तकरीबन दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा का रेस्क्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


किंग कोबरा में होता है 500 मिलीग्राम जहर

वाल्मीकिनगर रेंजर अवधेश कुमार सिंह ने बताया था कि यह किंग कोबरा की एक विशेष प्रजाति है, जो बेहद खतरनाक होती है। इस कोबरा के पास करीब 500 मिलीग्राम जहर की मात्रा होती है। इनके काटने से एक हाथी की भी मौत हो सकती है। कोबरा भी अन्य सांपों की तरह घोंसले बनाते हैं और उनमें अपने अंडे देते हैं। वे अपने अंडों की रक्षा करते हैं। कोबरा कई दिनों या महीनों तक बिना भोजन के रह सकते हैं। एक बार भरपेट भोजन करने के बाद किंग कोबरा करीब दो साल तक जीवित रह सकता है। इनका जहर अगर आंखों में चला जाए तो सही इलाज न मिलने से आंखों की रोशनी भी जा सकती है। इनका जहर न्यूरोटॉक्सिक होता है, जो सीधे तंत्रिका तंत्र पर असर करता है। किंग कोबरा के बारे में कहा जाता है कि धामिन, कोबरा व अन्य सांपों को निगल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed