{"_id":"5c72de19bdec220c0c322911","slug":"11551031833-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज का 65वां जन्मदिन मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज का 65वां जन्मदिन मनाया
Sun, 24 Feb 2019 11:40 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 24 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी कसया में झाडू लगाकर सफाई का संदेश देते संत निरंकारी मंडल के पदाधिकारी ।
- फोटो : अमर उजाला
कसया। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज के 65वें जन्मदिन पर रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से सीएचसी कसया में झाडू लगाकर साफ-सफाई की गई। इस दौरान फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण भी किया।
शुभारंभ संयोजक संत निरंकारी मंडल के कमलेश मणि त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि देश के 795 सीएचसी और जिला अस्पतालों पर बाबा हरदेव महाराज के जन्मदिन पर साफ- सफाई कर पौधरोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। सदगुरु बाबा हरदेव के संदेश का जिक्र करते हुए कहा कि वे वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए पौधरोपण करने की बात करते हैं।
इसके साथ ही मनुष्य को अपने मन को पवित्र रखने के लिए भी जोर देते हैं। सफाई व पौधरोपण के बाद संत निरंकारी सत्संग भवन कसया में सत्संग का आयोजन किया गया। अध्यक्षता मुंबई से आए शंभूनाथ तिवारी ने ककहा कि प्रेम, नम्रता, सहनशीलता व विश्वबंधुत्व का ही संदेश निरंकारी संत समाज का प्रमुख उद्देश्य है। संचालन राकेश मणि त्रिपाठी ने की। इस दौरान प्यारेलाल, प्रभुनाथ तिवारी, अनिल राय, ज्ञानेंद्र, हरिकेश्वर, ज्ञानेश, अंगद, कृतिका, तारा, रघुनंदन, सतीश, मोहन वर्मा, संगीता आदि मौजूद रहे।