फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया

पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया

Sat, 24 Nov 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया
पूजन के साथ सेवरही चीनी मिल में पेराई शुरू
विज्ञापन

फोटो है।
तमकुहीरोड। शनिवार को पूजन अर्चन कर सेवरही चीनी मिल के डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया गया। पेराई सत्र के शुरू हो जाने पर गन्ना किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
एसडीएम तमकुहीराज प्रमोद कुमार, सीओ रामकृष्ण तिवारी, अधिशासी निदेशक शेरसिंह चौहान समेत मिल के अधिकारियों और किसान प्रतिनिधियों की मौजूदगी में डोंगे में गन्ना डाला गया। इस दौरान गन्ना महाप्रबंधक शरद सिंह, चीफ इंजीनियर दीपक श्रीवास्तव, मैनेजर पशुपतिनाथ शाही, प्रोडक्शन मैनेजर दिलीप मिश्र, उपेंद्र सिंह, अनिल सिंह, अमित कुमार राय, पीसी तिवारी, आजाद अंसारी, पीके सिंह, राजू राय, सुरेंद्र राय, सुनील मिश्र, प्रेमशंकर सिंह, अवधेश राय, आनंद प्रकाश राय, विनोद कुमार सिंह, अनूप राय, रविंद्र शाही, श्यामसुंदर विश्वकर्मा, जियाउल हक, गिरजाशंकर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


30 नवंबर तक हर हाल में हो जाएगा किसानों का भुगतान
सेवरही। पिछले वर्ष के गन्ना पेराई सत्र का संपूर्ण अवशेष रकम की भुगतान किसानों को 30 नवंबर तक हर हाल में कर दिया जाएगा। इसकी लिखित स्वीकृति मिल के अधिशासी निदेशक की ओर से केन यूनियन को मिल चुकी है। केन यूनियन सेवरही के चेयरमैन धीरेंद्र कुमार राय उर्फ राजू राय ने बताया कि अधिशासी निदेशक शेर सिंह चौहान ने पत्र में दावा किया है कि हर हाल में 30 नवंबर तक किसानों का पेमेंट उनके खाते में पोस्ट कर दिया जाएगा। क्योंकि फैक्ट्री को ऋण की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि गन्ना किसानों के अन्य समस्याओं के बारे में भी मिल और गणना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed