फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   रामकोला क्षेत्र के छोटी गंडक नदी पर सुअरहा घाट पर बना था पुल

रामकोला क्षेत्र के छोटी गंडक नदी पर सुअरहा घाट पर बना था पुल

Mon, 08 Oct 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 08 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
रामकोला क्षेत्र के छोटी गंडक नदी पर सुअरहा घाट पर बना था पुल
एप्रोच मार्ग नही बनने से नाव से पार करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
रामकोला। छोटी गंडक के सुअरहा घाट पर दस करोड़ रुपये की लागत से बना पुल एप्रोच के अभाव में बेकार पड़ा है। आस पास के गांवों के लोगों को नदी पार करने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ता है। क्षेत्र के लोगों ने एप्रोच जल्द बनवाने की मांग की है। सपा के शासनकाल में तत्कालीन विधायक पूर्णमासी देहाती के प्रयास से सुअरहा घाट पर 10 करोड़ रुपये की लागत का पुल स्वीकृत हुआ था। ताकि रामकोला-कप्तानगंज मार्ग से विशुनपुरा होते हुए बड़हरा बाबू, रापुर बगहां, दीक्षित टोला, चौहान टोला, नुनिया टोला, रामपुर खास सहित अन्य गांवों के लोगों को जान जोखिम में डालकर नाव से नदी पार न करना पड़े। पुल और उसका एप्रोच डेढ़ वर्ष में बन जाना था, लेकिन समयावधि बीत जाने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन

रामपुर बगहां के प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र सिंह ने बताया कि यदि पुल का एप्रोच बन गया होता तो क्षेत्र की जनता को काफी राहत मिल जाती। सेतु निगम के जेई लालसाहब ने बताया कि पुल बनकर तैयार है। एप्रोच के अभाव में आवागमन शुरू नहीं हो पाया। वहीं क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ब ने बताया कि पुल का निरीक्षण करने के बाद लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से एप्रोच जल्द बनवाने की मांग की गई है, जिससे यातायात शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed