{"_id":"5b84382e42c79246773eb0a4","slug":"11535391790-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक से कर्ज मिला नहीं और बंधक हो गई जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक से कर्ज मिला नहीं और बंधक हो गई जमीन
kushinagar
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड्डा। किसान को बैंक से कर्ज भी नहीं मिला और उसकी जमीन भी बंधक हो गई। परेशान किसान पिछले कई महीने से बैंक के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसकी परेशानी कोई नहीं सुन रहा। पहले उससे कहा गया कि उसकी फाइल गुम हो गई है। तलाश शुरू हुई तो शाखा प्रबंधक का तबादला हो गया। अब प्रभारी शाखा प्रबंधक स्थायी शाखा प्रबंधक के आने का इंतजार करने का सुझाव दे रहे हैं।
पीड़ित किसान रामभरोसा खड्डा तहसील के बुलहवा ग्राम सभा के रहने वाले हैं। उनके पास दो बीघा जमीन है। आठ माह पहले वह खेती के लिए 80 हजार रुपये कर्ज लेने के लिए केसीसी बनवाने पंजाब नेशनल बैंक की छितौनी शाखा गए थे। कई बार दौड़ लगाने के बाद बैक के जिम्मेदार ने केसीसी पर ऋण लेने की सहमति जताई। कागजात तैयार कराने में तीन माह का समय गुजर गया। उसके बाद केसीसी बन जाने व ऋण मिल जाने का आश्वासन दिया जाता रहा। अचानक एक दिन शाखा प्रबंधक ने कह दिया कि फाइल गुम हो गई है। फाइल की खोजबीन शुरू हुई तो का ही शाखा प्रबंधक का तबादला हो गया। इसके बाद से वह कर्ज की आस में पिछले पांच महीने से बैंक का चक्कर काट रहे हैं। इन सबके बीच, गन्ना सर्वे के लिए एक दिन उन्होंने खतौनी निकलवाया तो पता चला कि उनकी जमीन पंजाब नेशनल बैंक के पास बंधक है। अब रामभरोसा के समझ में नहीं आ रहा कि वह क्या करें। उनका कहना है कि जब कर्ज मिला ही नहीं तो जमीन बंधक कैसे हो गई। अब वह बैंक के जिम्मेदारों और प्रशासन से न्याय की उम्मीद लगाए दफ्तर-दफ्तर दौड़ लगा रहे हैं।
मामला संज्ञान में है। बिना ऋण दिए जमीन बंधक रखना गलत है। जिस शाखा प्रबंधक ने ऐसा किया, उसका ताबादला हो गया है। वर्तमान में यहां स्थायी शाखा प्रबंधक नहीं है। समस्या का समाधान नए शाखा प्रबंधक की तैनाती के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
- दीपक कुमार, प्रभारी शाखा प्रबंधक, पीएनबी (छितौनी)
विधानसभा में उठाएंगे मामला: विधायक
- खड़डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि बगैर कर्ज दिए किसान की जमीन बंधक रखना अनुचित है। इसके लिए जिम्मेदारों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। साथ ही दियारा क्षेत्र के किसानों की फसल के नुकसान के बाबत भरपाई के लिए बीमा कंपनियों से जवाब लिया जाएगा। सरकार किसानों के साथ हर समय खड़ी हैं। सभी तथ्यों को विधानसभा व उच्चस्तर पर उठाया जाएगा।