फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   115 caught with five chestnuts wine

115 पेटी शराब के साथ पांच पकड़े गए

Thu, 22 Mar 2018 11:47 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Thu, 22 Mar 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
115 caught with five chestnuts wine
पकड़ा गया शराब। - फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
पडरौना। जिले की पुलिस ने शराब तस्करों के अंतरप्रांतीय गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस को पकड़े गए लोगों के पास से भारी मात्रा में अवैध शराब मिली है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों को मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि एएसपी और सीओ तमकुहीराज के निर्देशन में स्वॉट टीम के साथ पटहेरवा थाने की पुलिस ने 115 पेटी शराब बरामद किया है। इसमें 750 मिलीलीटर की 1330 बोतल हरियाणा निर्मित अवैध शराब शामिल है।
विज्ञापन

बरामद शराब की कीमत करीब 15 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि राधेश्याम सिंह निवासी कंठीछपरा थाना जटहां बाजार, शरद मिश्रा निवासी सी-239 बेस्कट राव नगर थाना खजुरी दिल्ली, नवनीत शुक्ला निवासी सिसवा थाना मनकापुर जनपद गोंडा, राजकुमार निवासी खरकड़ी थाना लहरू जनपद भिवानी हरियाणा और संजय सिंह निवासी खरकड़ी थाना लहरू जनपद भिवानी हरियाणा को बुधवार की रात करीब सवा दस बजे महुअवा धर्मकांटा के पास एनएच से 115 पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक पिकअप भी बरामद हुआ, जिस पर हरियाणा का नंबर है। पकड़े लोगों के पास 58830 रुपये नकद, सात मोबाइल और दो कट्टा-कारतूस भी बरामद हुए। एसपी के मुताबिक पूछताछ में पकड़े लोगों ने बताया कि शराब की यह खेप हरियाणा से बिहार बेचने के लिए ले जा रहे थे। पूर्व में भी शराब की तस्करी करते रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में स्वॉट टीम प्रभारी निर्भय कुमार सिंह, एसआई बब्बन सिंह एसओ पटहेरवा, एसआई राजीव कुमार सिंह, कांस्टेबल सत्यनारायण राय, मैनेजर सिंह, महेंद्र यादव, हीरालाल गुप्ता, सुशील कुमार सिंह, जगमोहन राय, मुबारक खां, रणविजय सिंह, रणजीत सिंह, अशोक कुमार सिंह, मनोज यादव, शिवानंद सिंह, शशिकेश गोस्वामी, महेंद्र वर्मा, अभिनव कुमार पासवान आदि शामिल थे।


 थाना क्षेत्र के गांव विजयपुर के बड़हरवा टोले में लंबे अर्से से बंद पड़े एक पोल्ट्रीफॉर्म में स्प्रीट निर्मित शराब बनाने का धंधा चल रहा था। बुधवार की रात में हुई छापे की कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का रहने वाला एक व्यक्ति यह कारोबार लंबे अरसे से चला रहा था। आसपास के लोगों को भी इसकी भनक नहीं लग सकी। बुधवार की रात में पुलिस और आबकारी टीम ने यहां छापे की कार्रवाई की तो स्प्रीट, खाली शीशी तथा देशी शराब के रैपर व ढक्कन आदि मिले। इस मामले में आबकारी निरीक्षक रमेश चंद्र पांडेय की तहरीर पर रामकोला पुलिस ने सोनू सिंह निवासी भुईहारी पट्टी थाना नेबुआ नौरंगिया तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एसओ अनिल कुमार ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed