{"_id":"59427bce4f1c1bd01a8b4633","slug":"11497529294-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू भानू गुट ने सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू भानू गुट ने सौंपा मांग पत्र
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जिला प्रशासन को सौंपा। इसमें किसानों के हित के लिए किसान आयोग का गठन करने और मध्यप्रदेश में पुलिस की गोली से मरे लोगों के परिवारीजनों को पांच-पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद देने की मांग की गई है। मांग पूरी नहीं होने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
ज्ञापन में संगठन ने कहा है कि किसान हाड़तोड़ मेहनत करके देेश के लोगों का पेट भरते हैं, लेकिन उन्हें उपज का सही मूल्य नहीं मिल पाता है। प्रकृति की मार से बेबश किसान कर्ज के बोझ तले दबते जा रहे हैं। मजबूर किसान आत्महत्या कर रहे हैं। संगठन ने 31 दिसंबर 2016 तक किसानों के कर्ज माफ करने, 60 साल की उम्र पार करने वाले किसानों को प्रतिमाह पांच हजार रुपये पेंशन देने, किसानों के सुख दुख को देखने और उनकी समस्याओं को जानने के लिए एक आयोग का गठन करने और स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को तत्काल लागू करने की मांग की है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष रामचंद्र सिंह, प्रमोद कुमार वर्मा, इंद्रावती देवी, रामईश्वर साहनी, रामप्यारे शर्मा, रामपति सेन, सुरेश प्रसाद, सोनमती, चतुई प्रसाद, ईशरावती देवी, जवाहर प्रसाद, रुमाली देवी सहित संगठन के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।