फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शिक्षक संघ ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

शिक्षक संघ ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा

Thu, 15 Jun 2017 05:43 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक संघ ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा
कुशीनगर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। शिक्षकों ने उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को दिए जाने वाले ड्रेस की धनराशि बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व महामंत्री छेदी प्रसाद की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों का कहना था कि प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए सरकार की तरफ से ड्रेस की धनराशि 200 रुपये ही निर्धारित है, जबकि प्राथमिक की अपेक्षा जूनियर में हाईस्कूल में पढ़ने वाले बच्चों की उम्र और शारीरिक विकास में अंतर होता है। शिक्षकों का तर्क था कि एमडीएम का कन्वर्जन कास्ट जूनियर विद्यालय में प्राइमरी से अधिक होता है, लेकिन ड्रेस के लिए एक समान धनराशि उपयुक्त नहीं है। इसलिए जूनियर हाईस्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए ड्रेस की धनराशि में कम से कम डेढ़ गुना वृद्धि की जानी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके पर कलमदानी सिंह, कुंजेश्वर सिंह, राजेश कुमार सिंह, रवि राय, दिनेश सिंह, मोलई प्रसाद, मदन पाठक, रामायण चौरसिया, सुनील दूबे, सतीश पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed