{"_id":"5937def84f1c1b7d508b4576","slug":"11496833784-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की टक्कर में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की टक्कर में चार घायल
Updated Wed, 07 Jun 2017 04:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। रामकोला-कप्तानगंज मार्ग के लक्ष्मीगंज तिराहे पर बुधवार को सुबह करीब 10 बजे हुई दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। एक बाइक सवार दो घायलों को इलाज के लिए लेकर गया। बाकी दो घायलों को एंबुलेंस से भेजा गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
रामकोला थानाक्षेत्र के कुस्महा खास गांव के रहने वाले जंगली और अजय एक बाइक से अपने घर से कहीं जा रहे थे। लक्ष्मीगंज तिराहे पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे के कुछ देर बाद ही वहां पहुंचा एक बाइक सवार दो घायलों को इलाज के लिए कप्तानगंज लेकर चला गया। शेष दो घायलों जंगली और अजय को रामकोला सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने अजय की हालत गंभीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।