{"_id":"634c3f66f4ecd97a9650d6f4","slug":"11311-candidate-seat-in-pet-kushinagar-news-gkp4542852125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट में दूसरे दिन 11,311 अभ्यर्थी हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट में दूसरे दिन 11,311 अभ्यर्थी हुए शामिल
विज्ञापन
बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर स्थित परीक्षा केंद्र से बाहर आते पेट अभ्यर्थी। संवाद
- फोटो : KUSHINAGAR
पेट में दूसरे दिन 11,311 अभ्यर्थी हुए शामिल
- कड़ी सुरक्षा के बीच जिले के 13 केंद्रों पर संपन्न हुई परीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) रविवार को दूसरे दिन जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में संपन्न हो गई। दोनों पालियों में कुल 15,936 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से कुल 11,311 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, 4,625 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पेट) रविवार को सुबह 10 बजे से प्रथम पाली की परीक्षा शुरू हुई। इस पाली में कुल 7,968 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 5,609 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,359 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दोड़ दी।
दोपहर तीन बजे से शुरू हुई दूसरी पाली की परीक्षा में 7,968 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 5,702 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 2,266 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा केंद्र पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी तैैनात रहे।
विज्ञापन
प्रारंभिक पात्रता परीक्षा रविवार को दूसरे दिन जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों की शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई। किसी भी केंद्र पर नकल की सूचना नहीं मिली।
- रविंद सिंह, डीआईओएस, कुशीनगर