फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जीडीएस कर्मचारियों की हड़ताल जारी

जीडीएस कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 29 May 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
जीडीएस कर्मचारियों की हड़ताल जारी
आठवें दिन भी हड़ताल पर बैठे रहे जीडीएस कर्मचारी
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना।
सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग को लेकर जीडीएस कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को आठवें दिन भी जारी रही। पडरौना प्रधान डाकघर पर कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर बैठे जीडीएस कर्मचारियों ने आंदोलन तेज करने की रणनीति बनाई। वहीं सेवरही क्षेत्र के ग्रामीण डाक सेवकों ने अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया और सरकार पर उपेक्षा करने का आरोप लगाया। पडरौना में प्रधान डाकघर के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मंडलीय अध्यक्ष सुखल यादव ने कहा कि अब आंदोलन को तेज करने की आवश्यकता है। ग्रामीण डाक सेवकों से सरकार मजदूरों की तरह कार्य ले रही है। अगर सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट और जीडीएस कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा। मंडलीय सचिव महेंद्र यादव ने कर्मचारियों से एकजुटता की अपील की। इस दौरान रमेश खरवार, सूर्यनाथ सिंह, राकेश कुमार श्रीवास्तव, मोहन गुप्ता, विनोद गोंड़, सतीशचंद्र श्रीवास्तव, विरेंद्र शुक्ला, हरिकेश प्रसाद, राकेश, राजीव यादव, रामलखन, अवधेश शाही, अजय कुमार, राजीव मौर्य आदि मौजूद रहे। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार हड़ताल के आठवें दिन सेवरही क्षेत्र के जीडीएस कर्मचारियों ने कस्बे के डाकघर के सामने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार पर ग्रामीण डाक सेवकों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया। कर्मचारियों का कहना था कि वह भी उतना ही काम करते हैं, जितना अन्य कर्मचारी। फिर भी समान कार्य के अनुसार समान वेतन नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान श्रीकांत सिंह, शारदा यादव, महातम प्रसाद, मुरारी लाल श्रीवास्तव, रामएकबाल सिंह, मुनेशर यादव, अनिल कुशवाहा, रामनिवास मिश्र, विजय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed