{"_id":"5b0c40734f1c1b906e8b5100","slug":"111527529587-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर माह से पूर्व काम को पूरा करने पर दिया जा रहा जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर माह से पूर्व काम को पूरा करने पर दिया जा रहा जोर
Updated Mon, 28 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट जल्द तैयार करने को प्रशासनिक प्रयास तेज
30 और 31 मई को होगी जमीन की रजिस्ट्री
फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया।
निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट से जल्द उड़ान शुरू कराने के लिए शेष बचे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा कराने का प्रशासनिक प्रयास तेज कर दिया गया है। वहीं शेष जमीनों की रजिस्ट्री का भी काम शुरू हो गया है। 30 और 31 मई को छह किसानों से जमीन रजिस्ट्री का कार्य प्रशासन करने जा रहा है। एयरपोर्ट के रनवे के अलावा अन्य निर्माण कराने वाली इलाहाबाद की नीरज कंस्ट्रक्शन और राइट्स कंपनी के अधिकारियों से जिला प्रशासन सप्ताह में काम के प्रगति की रिपोर्ट ले रहा है। इस एयरपोर्ट से हवाई सेवाएं शीघ्र चालू कराने के लिए डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह कई बार दौरा कर चुके हैं। निर्माण एजेंसी नीरज कंस्ट्रक्शन के साइड इंचार्ज को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया जा रहा है, लेकिन काम में कोई तेजी नहीं दिखाई दे रही है। बता दें कि एटीसी बिल्डिंग के लिए कंक्रीट के 214 खंभे बनाए जाने हैं। इसके लिए कार्यस्थल पर मशीन, मजदूर और मैटेरियल भरपूर मात्रा में उपलब्ध कराने के लिए डीएम की तरफ से निर्देश दिया जा रहा है, लेकिन इसका कोई असर नहीं है। सोमवार को एसडीएम व हलका लेखपाल ने जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम से बातचीत की।
00000
15 डिस्मिल जमीन की होगी रजिस्ट्री
राजस्व सूत्रों के मुुताबिक निर्माणाधीन एयरपोर्ट के लिए 30 और 31 मई को भलुही मदारीपट्टी के किसानों की जमीन का रजिस्ट्री होना है। इनकी कुल संख्या छह है। लगभग 15 डिस्मिल जमीन ली जाएगी। इसके अलावा इसी गांव के करीब 36 किसानों की जमीन लेने में कठिनाई है। इसकी वजह उन किसानों की ओर से जमीन के बदले जमीन की मांग की जा रही है, जिसकी पत्रावली राजस्व विभाग की तरफ से शासन स्तर पर लंबित पड़ी हुई है।