{"_id":"5979de574f1c1bdb558b494c","slug":"111501158999-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज शिक्षा मित्र कई जगह नहीं गए स्कूल, लगाए ताले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज शिक्षा मित्र कई जगह नहीं गए स्कूल, लगाए ताले
Updated Thu, 27 Jul 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज समायोजित शिक्षा मित्र बृहस्पतिवार को स्कूल नहीं गए। हाटा क्षेत्र में शिक्षा मित्रों ने कई जगह स्कूल बंद करा दिया। तमाम शिक्षा मित्र आंदोलन में शामिल होने के लिए गोरखपुर चले गए थे। शिक्षा मित्रों के उग्र आंदोलन की आशंका को देखते हुए बृहस्पतिवार की शाम को एडीएम की अगुवाई में बैठक हुई। बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षा मित्रों से संयम बरतने व स्कूलों को बंद नहीं कराने का आग्रह किया है। इसके अलावा बीईओ को स्कूल बंद होने की स्थिति में वैकल्पिक इंतजाम करने के आदेश दिए गए हैं। जिले के 2179 प्राथमिक स्कूलों में कुल 2826 शिक्षा मित्र तैनात थे, जिनमें से 2484 को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया गया था। शेष 342 शिक्षा मित्र अभी समायोजन का इंतजार कर रहे थे। सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद बुधवार को शिक्षा मित्रों ने कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया था। बृहस्पतिवार की सुबह तमाम शिक्षा मित्र गोरखपुर में होने वाले धरना-प्रदर्शन में शामिल होने चले गए। जिला मुख्यालय स्थित बीएसए कार्यालय का मेन गेट बंद कर वहां चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई। वे यहां आने वाले हर व्यक्ति से पूरा विवरण लेकर ही अंदर जाने दे रहे थे।
हाटा प्रतिनिधि के अनुसार समायोजन निरस्त होने के विरोध में बृहस्पतिवार को हाटा ब्लॉक के शिक्षा मित्रों ने शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया और समूह बनाकर पगरा, महादेव छपरा, पिपरही भड़कुलवा, गोपालपुर बिरैचा, अहिरौली सहित अधिकांश स्कूलों पर पहुंचे और वहां भी ताला बंद करा दिया। स्कूल बंद कराने को लेकर कुछ जगह हल्की-फुल्की कहासुनी भी होने की चर्चा है। स्कूल में ताला बंद हो जाने के कारण महादेव छपरा गांव के मंदिर टोला प्राथमिक विद्यालय के बच्चे बरामदे में बैठे रहे। बीईओ घनश्याम वर्मा ने बताया कि शिक्षा मित्रों की ओर से जबरिया बंद कराए गए स्कूलों की लिस्ट बनाई जा रही है। उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी जाएगी।