फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया

वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया

Fri, 16 Jun 2017 06:03 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया
कुशीनगर। द बार एसोसिएशन कसया से जुड़े अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में बैठक की। इसमें विभिन्न मामलों पर चर्चा के अलावा भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए न्यायिक कार्यों के बहिष्कार का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया।
विज्ञापन

बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष गंधर्व मणि त्रिपाठी ने कहा कि तहसील और चकबंदी न्यायालय में विधिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया जा रहा है। इससे वादकारियों का हित प्रभावित हो रहा है। उन्होंने धन उगाही का भी आरोप लगाया। कई बार अफसरों को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन की मांगें पूरी होने तक अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री विनय कुमार मिश्र, हरेंद्र मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश सिंह, जुबैर अहमद, राजेंद्र तिवारी, विनोद प्रसाद, हरिनारायण पांडेय, जनार्दन सिंह, प्रभाकर शुक्ल, सुरेश सिंह, रामबचन लाल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश चौबे, रामनरेश राय सहित कई अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed