फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 teams participated in weight lifting and power lifting

Kushinagar News: भारोत्तोलन, पाॅवर लिफ्टिंग में शामिल हुईं 11 टीमें

Fri, 28 Mar 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 28 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
11 teams participated in weight lifting and power lifting
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार को द्वितीय अंतर जनपदीय गोरखपुर जोन भारोत्तोलन कलस्टर व पावर लिफ्टिंग योगा प्रतियोगिता शुरू हुआ। इसमें अलग-अलग जिलों की कुल 11 टीम प्रतिभाग की। प्रतियोगिता की शुरूआत एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने विभिन्न जनपदों से आए खिलाड़ियों के फ्लैग मार्च की सलामी लेकर की। उन्होंने कहा कि जीवन में खेल की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। खेल न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रदर्शन करने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की। इसके बाद कुशीनगर की मेजबानी में आईं गोरखपुर जोन की गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती कुल-11 टीम के खिलाड़ियों ने भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग और योगा विधाओं में प्रतिभाग किए। इस दौरान कसया सीओ कुंदन सिंह, प्रतिसार निरीक्षक रुपेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed