फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   11 FARMERS land banama for expan airport

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का मामला

Wed, 31 Mar 2021 11:50 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
11 FARMERS land banama for expan airport
एयरपोर्ट विस्तारीकरण के लिए 11 किसानों की भूमि का बैनामा
विज्ञापन

कसया (कुशीनगर )। कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए बुधवार को 11 किसानों से जमीन ली गई। एक करोड़ 46 लाख 32 हजार नौ सौ रुपये में यह जमीन बैनामा हुई।
उल्लेखनीय है कि कुशीनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की जद में आने वाले गांवों के किसानों की भूमि ली जानी है। इसके लिए पांच गांवों से कुल 34 एकड़ भूमि ली जाएगी। इसी कड़ी में बुधवार को कसया उपनिबंधक कार्यालय में परसहवा के 11 किसानों की भूमि का एडीएम विंध्यवासिनी राय की मौजूदगी में बैनामा हुआ।
विज्ञापन

लेखपाल हरिशंकर सिंह ने बताया कि परसहवा गांव के 11 किसानों की 0.85075 हेक्टेयर भूमि का का बैनामा हुआ है। भूमि के बदले किसानों को एक करोड़ 46 लाख 32 हजार नौ सौ रुपये दिया गया है। बता दें कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण में 157 किसानों से भूमि ली जानी है। इसमें परसहवा, नकहनी, भलुही मदारीपट्टी, बेलवा दुर्गा राय, नरायनपुर आदि गांव शामिल है। बैनामा के दौरान मौके पर उप निबंधक संत कुमार रावत, ब्रजेश मणि त्रिपाठी, अविनाश राव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed