{"_id":"661dc3fad7e1fe2d850f72e4","slug":"11-daughters-will-have-yellow-hands-in-mass-marriage-preparations-complete-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1016-115544-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सामूहिक विवाह में 11 बेटियों के हाथ होंगे पीले, तैयारी पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सामूहिक विवाह में 11 बेटियों के हाथ होंगे पीले, तैयारी पूरी
Tue, 16 Apr 2024 05:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के मैरेज हाल में 26 अप्रैल को 11 कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। दिन के वक्त विवाह संपन्न कराने के बाद बेटियों को घर-गृहस्थी के साजों-सामान के साथ उन्हें आशीर्वाद के साथ विदा किया जाएगा। इसको लेकर आयोजकों ने तैयारियां तेज कर दी है।
कार्यक्रम के आयोजक दीपनारायण अग्रवाल और व्यवस्थापक पप्पू पांडेय ने सोमवार को बताया कि चौथे वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन तक 11 निर्धन कन्याओं की शादी कराई जाएगी। इसके पहले भी वह नौ कन्याओं की शादी करा चुके हैं। बिना किसी सरकारी अनुदान के जन सहयोग से इस वर्ष भी सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। विवाह बाद नवदंपति को घर-गृहस्थी का सामान देकर विदा किया जाएगा। सामूहिक विवाह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। आयोजक मंडल की ओर से वर-वधुओं व उनके परिजनों का स्वागत किया जाएगा। बरातियों के स्वागत के साथ उनके जलपान व भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। महिलाओं के मंगलगीतों के बीच सामूहिक विवाह को संपन्न कराने की तैयारी है।