फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   102 people selected in employment fair

Kushinagar News: रोजगार मेले में 102 लोगों का हुआ चयन

Wed, 17 Jan 2024 03:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
102 people selected in employment fair
महाराणा प्रताप आईटीआई परिसर में आयोजित रोजगार मेले में प्रमाणपत्र देते खड्डा विधायक विवेकानंद प
रामकोला। कस्बे के महाराणा प्रताप आईटीआई परिसर में मंगलवार को कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के संयुक्त रूप से ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया गया। इसमें साक्षात्कार के माध्यम से 11 महिलाओं समेत 102 युवाओं को रोजगार के लिए चयनित किया गया।
विज्ञापन


पंडित दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के तहत आयोजित रोजगार मेले का उद्घाटन खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने किया। कहा कि सरकार हर हाथ को काम देना चाहती है। इसके लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। स्वरोजगार के इच्छुक युवाओं को उनकी जरूरत के मुताबिक बैंकों से आसान दर पर ऋण उपलब्ध कराने में हर संभव सहयोग कर रही है। युवाओं को इसका लाभ लेना चाहिए।
विज्ञापन

उद्घाटन कार्यक्रम को डाॅ. चंदन गोंड, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, अनूप कुमार श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। इस रोजगार मेला में कुल 354 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया, जिसमें से 102 अभ्यर्थियों का रोजगार के लिए चयन कर उन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया। प्रबंधक डाॅ. धनंजय गोविंद राव ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। रोजगार मेले का संचालन एसएन प्रजापति ने किया। इस दौरान त्रिवेणी चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यशराज सिंह, शिशु गोविंद राव, सत्यपाल गोविंद राव, वरुण राय, सतीश कुमार सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed