फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   भूख हड़ताल पर रहे विद्युत संविदा कर्मी

भूख हड़ताल पर रहे विद्युत संविदा कर्मी

Thu, 28 Mar 2019 11:31 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 28 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर रहे विद्युत संविदा कर्मी
कसया विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने संविदा कर्मियों से बात करते सीओ रामदास प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला
कसया। विद्युत संविदा मजदूर संगठन की जिला कमेटी की अगुवाई में मानदेय भुगतान नहीं मिलने के मामले को लेकर गुरुवार को कर्मी अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठ गए। भूख हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों का आरोप था कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से उनके कई महीनों के मानदेय का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। जिसके चलत संविदा कर्मियों के सामने भुखमरी की स्थिति की उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


संविदा कर्मियों के भूख हड़ताल की जानकारी होते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, चौकी इंचार्ज कस्बा धर्मेंद्र कुमार पुलिस ने भूख हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों को समझाने का प्रयास कर रहे थे। उसी दौरान सीओ रामदास प्रसाद पहुंच गए और कर्मियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उसके बाद संविदा कर्मी मान गए और वापस लौट गए। प्रशासन की ओर से संविदा कर्मियों को यह बताया गया कि अभी जिले में निषेधाज्ञा लागू है। इस तरह की गतिविधि करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा सकती है व आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में पाबंद भी किया जा सकता है। इस मौके पर संविदा मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अशोक राय, संतोष मिश्र, अनिल श्रीवास्तव, संजय दुबे, अजय पांडेय, अनिरुद्ध खरवार, उमेश गोंड, हरिंद्र, उमेश चौधरी, दीपू शाही, अमित कुमार, सैय्यद, गोविंद तिवारी आदि कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed