फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कुबेरस्थान क्षेत्र का मामला 3

किशोरी के साथ दुष्कर्म का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने लिया संज्ञान

Tue, 26 Mar 2019 11:41 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 26 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
कुबेरस्थान क्षेत्र का मामला 3
CRIME SCENE
कुशीनगर। कुबरेस्थान थाना क्षेत्र में चार दिन पूर्व नित्य क्रिया के लिए गन्ने के खेत में गई एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो वायरल होने पर मंगलवार की देर शाम पुलिस ने उसी गांव के पांच युवकों पर केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में एक युवक किशोरी के साथ मनमानी कर रहा है, जबकि चार अन्य युवक आसपास खड़े हैं। वीडियो संज्ञान में आने के बाद एसपी राजीव नारायण मिश्र मंगलवार की रात आठ बजे पहले थाने पहुंचे और फिर घटनास्थल पहुंच गए। उनके निर्देश पर पुलिस ने पीड़िता के घर वालों से संपर्क किया। तब मां ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। लोकलाज के चलते उन्होंने पहले पुलिस से शिकायत नहीं की। मां का आरोप है कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शुक्रवार को सुबह 11 बजे गन्ने के खेत में गई थी। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंच गया। कुछ देर बाद चार अन्य युवक पहुंच गए। आरोप है कि वहां एक युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया और चार युवक देख रहे थे। रोते हुए घर पहुंची बेटी ने पूछताछ के बाद आपबीती सुनाई। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि पांच युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूरे मामले की गहनता से जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed