फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कर्मकारों में बांटा प्रमाण पत्र

श्रमिकों का उत्थान कर रही भाजपा सरकार: मौर्य

Sat, 02 Mar 2019 10:43 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
श्रम एवं सेवायोजन मंत्री ने कर्मकारों में बांटा प्रमाण पत्र
श्रमिकों का उत्थान कर रही भाजपा सरकार: मौर्य - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। शनिवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने 2,925 कर्मकारों को प्रमाण पत्र दिया। साथ ही उन्हें लगभग एक करोड़ 62 लाख रुपये की धनराशि से लाभांवित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि श्रमिकों को उनका हक दिलाना भाजपा सरकार का ध्येय है। क्योंकि भाजपा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन को साकार करना चाहती है। भाजपा सरकार में श्रमिकों का उत्थान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास के नीति पर चलते हुए भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में देश व प्रदेश आगे बढ़ रहा है। गरीब, किसान व महिलाओं को केंद्र में रखकर सरकार की ओर से तमाम योजनाओं को संचालित कर लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम को विधायक रामानंद बौद्ध, डॉ. संगम मिश्र, अभय प्रताप सिंह, जड़ावती देवी, चेयरमैन विनय जायसवाल, राजेश्वर सिंह ने भी संबोधित किया। इस दौरान उप श्रम आयुक्त एके सिंह, मनीष सिंह, चिंटू शुक्ला, नीरज तिवारी, रितिक सिंह गौतम, विंध्यवासिनी श्रीवास्तव, मोहन चौहान, आशुतोष ऋषि श्रीवास्तव, सुधीर राव, अवधेश प्रताप सिंह, संजीव दीक्षित, विजय पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed