{"_id":"5c7ab998bdec22089f03cb1a","slug":"101551546776-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ करोड़ की लागत से 30 गांवों में बनेगा आरोग्य केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ करोड़ की लागत से 30 गांवों में बनेगा आरोग्य केंद्र
Sat, 02 Mar 2019 10:42 PM IST
राकेश पांडेय
kushinagar
kushinagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
डेढ़ करोड़ की लागत से 30 गांवों में बनेगा आरोग्य केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया। ग्रामीण अभियंत्रण प्रखंड कुशीनगर की ओर से शनिवार को सांसद आवास परिसर में शिलान्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें डेढ़ करोड़ की लागत से संसदीय क्षेत्र के 30 गांवों में आरोग्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा साढ़े तीन लाख की लागत से जिला अस्पताल में साउंड प्रूफ रूम को डेकोरेट किया जाएगा।
सांसद राजेश पांडेय ने कहा कि क्षेत्र में आरोग्य केंद्र की अनुपलब्धता थी। इसको लेकर केंद्र सरकार की ओर से संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन योजना के तहत 30 गांवों में आरोग्य केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। केंद्र के निर्माण हो जाने पर ग्रामीण अंचल के जनता को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं मुहैया होंगी। संचालन जिला महामंत्री जयप्रकाश उपाध्याय ने की। इस दौरान नीतिश यादव, पुष्कर दूबे, दीपक चौबे, दीपक पांडेय, नथुनी, मंटू तिवारी, अशोक मिश्र, सुधीर, धनंजय सिंह, सुरेंद्र, जटाशंकर मिश्र, राघवेंद्र प्रताप शुक्ल आदि मौजूद रहे।
यहां बनेगा आरोग्य केंद्र
संसदीय क्षेत्र कुशीनगर में प्रेमवलिया, परसौनी मुकुंदहा, कुचिया मठिया, पटखौली, धुरिया इमलिया, अलहादपुर, सोमली, इंदरपुर, हरपुर बरवां, असना, सखौली, अहिरौली, कुसम्हा, धुआंटीकर, रकबा दुलमा पट्टी, गौरी जगदीश, पिपरा बाजार, पड़री पिपरपाती, अहिरौली, चिरगोड़ा, जंगल वनवीरपुर, गोपालपुर, सलेमगढ़, पिरोजहां, करदह, पिपरा रज्जक, कारीतीन, दुबौली, सोहसा मठिया, सोहरौना में आरोग्य केंद्र बनेगा।