{"_id":"5c781e34bdec224db8527b3b","slug":"101551375924-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई टिकट की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई टिकट की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्लाई टिकट नहीं मिलने से किसान परेशानी
समिति का चक्कर लगा रहे है किसान
लक्ष्मीगंज। समय से गन्ना सप्लाई टिकट नहीं मिलने से गन्ना किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। समिति का चक्कर लगाकर थक चुके किसान औने-पौने मूल्य पर बिचौलियों के हाथों बेचने को मजबूर हैं।
क्षेत्र के विजेंदर सिंह, विजय दूवे, मारकंडेय दूवे, अशोक कुशवाहा, जितेंद्र सिंह आदि किसानों ने बताया कि सप्लाई टिकट के लिए प्रतिदिन समिति का चक्कर काट रहे हैं। कई लोगों को अभी तक एक भी पर्ची नहीं मिली है। परेशान किसान तो खोटही, पगार, शिवपुर मठिया, पचफेड़ा आदि गांवों में क्रशर पर गन्ना बेच रहे हैं। किसानों ने पर्याप्त मात्रा में गन्ना सप्लाई टिकट उपलब्ध कराने की मांग की।
घटतौली से आजिज किसानों ने बंद कराया तौल, किया हंगामा
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में स्थित कप्तानगंज चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र कोटवा बी पर गुरुवार को घटतौली करने का आरोप लगाकर किसानों ने हंगामा किया। नाराज किसानों ने तौल बंद करा दिया और कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। किसानों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय विधायक व उच्चाधिकारियों को दी ।
विज्ञापन
तौल केंद्र पर शाम चार बजे पहुंचे विधायक जटाशंकर त्रिपाठी,भाजपा नेता कृष्ण मुरारी पांडेय, एसडीएम खड्डा दिनेश कुमार,जेष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया। जिसमें किसान ढोलहा मुसहरी निवासी रामज्ञान पुत्र वृझन ने तौल केंद्र से धर्मकांटा के तौल में 375 किलोग्राम का अंतर बताया और पर्ची सौंप दिया ।इसके अलावा किसान अवधेश सिंह, श्रीनिवास राव, रऊफ, नरुलेन, अमिरूल्लाह, सम्साद, मोस्तकीम, बेचन गुप्ता, रमेश, अशोक, चंद्रिका सिंह आदि ने प्रति गाड़ी 350 से 375 किलोग्राम की घटतौली की शिकायत की। इसके साथ ही 24 घंटे के अंदर गाड़ी खाली करवाने, समय से भुगतान आदि की मांग की। उसके बाद हुई जांच में कांटा खराब मिला। विधायक ने फोन से जीएम केन से किसानों की शिकायत बताई। जेष्ठ निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया की काटा खराब कर दिया गया है। जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी।पुन: काटा ठीक कराकर तौल शुरु कराने का निर्देश दिया।