फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   appeal to be unite

व्यापारियों से एकजुटता का किया आह्वान

Sun, 03 Feb 2019 11:39 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Sun, 03 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
appeal to be unite
पडरौना नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में पूर्वांचल व्यापार मंडल के सम्मेलन में व्यापारियों को सम्मानित किया गया । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। नगर के जूनियर हाईस्कूल परिसर में पूर्वांचल व्यापार मंडल के 9वें स्थापना दिवस पर व्यापारी सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें व्यापारी समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके निराकरण के लिए एकजुट होने की अपील की गई।
विज्ञापन


नगरपालिका चेयरमैन विनय जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों को अपने अधिकार को लेकर संगठित होना होगा। मौजूदा परिवेश में व्यापारियों की चुनौतियां बढ़ी हैं। इसे लेकर सभी को सजग होना होगा। पूर्व चेयरमैन नरेंद्र वर्मा ने कहा कि उत्पीड़न की घटनाओं को लेकर व्यापारियों को एकजुटता के साथ आवाज उठानी चाहिए। क्योंकि एकजुटता ही संघर्ष में सफल होने का मूल मंत्र है। उन्होंने नगर में किसी भी प्रकार की समस्याओं को शीघ्र समाधान का भी भरोसा दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम को विजय पांडेय, अखिलेश मणि, वाजिद अली, पप्पू जायसवाल, कमल कोहली, आशीष मणि, अरुण मिश्र, बाबू खान, जीवनदेव वर्मा, महेंद्र जायसवाल, शैलेंद्र सिंह, अशोक अग्रवाल आदि ने संबोधित किया। अंत में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष राजेश सैनी ने सम्मेलन में शामिल सभी व्यापारियों के प्रति आभार जताया और व्यापारी समस्याओं के निराकरण के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत भारत मां के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गया। इसके बाद संगठन के पदाधिकारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को टोपी और बैच लगाकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान सुरेंशचंद्र गुप्ता, संजय जायसवाल, हरिमोहन जायसवाल, अरविंद सिंह, नाथू सिंह, संतोष वर्मा, दीनानाथ सौनी, मुख्तार अहमद, बाबूलाल मोदनवाल, नंदलाल, गौरी शर्मा, दीपक कौशिक, मोहन पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed