फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ब्लॉक कसया में संचालित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का मामला ...

ब्लॉक कसया में संचालित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का मामला ...

Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
ब्लॉक कसया में संचालित प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों का मामला ...
स्कूलों की जांच में शिक्षकों की लापरवाही उजागर
विज्ञापन

शिक्षक व शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले, एमडीएम भी नहीं बना था
अनुपस्थित मिले शिक्षकों को दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। ब्लॉक के आधा दर्जन प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की सोमवार को बीईओ अनूप कुमार ने निरीक्षण किया। इस दौरान शिक्षक व शिक्षामित्र गैरहाजिर मिले। कई विद्यालयों पर एमडीएम भी नहीं बना था। बीईओ ने लापरवाही के लिए शिक्षकों को चेतावनी दी।
बीईओ अनूप कुमार सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय मैनपुर पहुंचे, जहां प्रधानाध्यापक संजय यादव, दीक्षा और प्रभुनारायण राय मौजूद मिले। इसके अलावा यहां के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक नेहा राव व अर्चना मौजूद थीं, जबकि रंजीत सिंह छुट्टी पर थे। प्राथमिक विद्यालय धनहां में शिक्षक रेनू राय मौजूद मिलीं और प्रधानाध्यापक सविता शर्मा, सुमन और शिक्षामित्र जितेंद्र अनुपस्थित थे। प्राथमिक विद्यालय बोधापट्टी में शिक्षक साधना और आशा मौजूद मिली और नीलम जैन छुट्टी पर थीं। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमैनी प्रेमवलिया में प्रधानाध्यापक मनोज सिंह व नागेंद्र तिवारी उपस्थित मिले तो अर्चना छुट्टी पर थीं।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय मल्लूडीह में प्रधानाध्यापक प्रतिभा सिंह, मंजू गुप्ता, सीमा मद्धेशिया, सुनीता यादव उपस्थित मिली और माया राव अनुपस्थित रहीं। विद्यालयों की जांच में शिक्षकों की लापरवाही सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत बीईओ अनूप कुमार ने बताया कि निरीक्षण में गैरहाजिर मिले शिक्षकों को हिदायत दी गई है। हालांकि उन्होंने बताया कि विद्यालयों में बच्चों की संख्या कम पाई गई। इसकी वजह त्योहार बताया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed