फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छठ पूजा की खरीदारी को उमड़ी भीड़

छठ पूजा की खरीदारी को उमड़ी भीड़

Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर Updated Mon, 12 Nov 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
छठ पूजा की खरीदारी को उमड़ी भीड़
छठ पूजा के लिए सामग्री खरीदते लोग। - फोटो : amarujala
पडरौना। सूर्योपासना का पर्व छठ पूजा सोमवार को शुरू हो गया। इस त्योहार में उपयोग होने वाली पूजा की सामग्रियों से बाजार पट गया है। पडरौना नगर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में इसकी दुकानें लगी हैं, जहां पूरे दिन ग्राहकों की भीड़ लगी रही। इसके अलावा नए कपड़े और अन्य सामान भी लोगों ने खरीदे। भीड़ अधिक होने के कारण नगर के सभी प्रमुख मार्ग जाम रहे, जिससे लोगों को गंतव्य तक जाने में घंटों मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने छठ घाटों पर पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस प्रशासन जाम हटाने के लिए जद्दोजहद करता रहा।
विज्ञापन

पडरौना शहर के दरबार रोड, तिलक चौक, धर्मशाला रोड, कोतवाली रोड, सुभाष चौक, बेलवां चुंगी, जटहां रोड, रामकोला रोड, बावली चौक आदि चौराहों और सड़कों के किनारे छठ पूजा की सामानों की दुकानें सजाई गई थीं। इन दुकानों पर नगर समेत आसपास के लोग सुबह से देर शाम तक लोग खरीदारी करते नजर आए। छठ सामानों की खरीदारी करने शहर आए लोगों की भीड़ की वजह से सोमवार सुबह करीब नौ से देर शाम तक पडरौना-कसया, कोतवाली, रामकोला रोड समेत के सभी प्रमुख मार्गों समेत शहर की गलियों में भी जाम लगा रहा। शहर में जाम की स्थित यह थी बड़े वाहनों और बाइक की बात कौन कहे सड़क पर पैदल चलना भी दूभर था। जाम से निकलने की होड़ में कई बार लोग आपस में नोकझोंक करते दिखे। सीओ सदर नितेश प्रताप सिंह, कोतवाल विजय राज सिंह और टीएसआई परमहंस अपने अपने सहयोगियों के साथ पडरौना नगर के कसया रोड, कोतवाली रोड, रामकोला रोड सहित अन्य मार्गों पर जाम हटाने में जुटे रहे।
विज्ञापन

रामकोला प्रतिनिधि के अनुसार कप्तानगंज एसडीएम विपीन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष रमिता देवी और ईओ देवेश मिश्र ने कस्बे के चीनी मिल पोखरे के किनारे बने छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर बने छठ वेदियों की सफाई, परिसर की सफाई और श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने छठ पूजा के दौरान पर्याप्त सफाई और सुरक्षा कर्मचारियों को तैनात रहने के निर्देश दिए। इस मौके पर उमेश गौड़, सभासद राजेश गोविंद राव, श्रीप्रकाश पांडेय, जुल्फिकार दिलीप वैश्य, उदय भान, शंभू जायसवाल, बिलासी देवी, मीरा देवी और बबिता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाटा प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार के हाटा नपा अध्यक्ष मोहन वर्मा व ईओ अजय सिंह ने छठ घाट पर सफाई अभियान चलाया। इसके बाद घाटों का निरीक्षण कर सफाई आदि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अर्घ्य देने के दौरान किसी अनहोनी से बचने के लिए तालाबों में लोहे के पोल के सहारे रस्सियां बांधने के निर्देश दिए।
खड्डा प्रतिनिधि के अनुसार नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद ताहिर लारी और ईओ संतोष वर्मा ने मानसरोवर और जटाशंकर ने पोखरे के किनारे बने छठ घाटों का निरीक्षण किया। इसके अलावा क्षेत्र के छितौनी, पनियहवा, भैसहा, हनुमानगंज, मदनपुर आदि गांवों में बने छठ घाटों का प्रशासन की तरफ से साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिराज अहमद, अरविंद मिश्रा, रोहित चौहान, जितेंद्र मिश्रा, गोली सिंह, हर्ष, गुड्डू गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विपिन कुमार, एसओ श्यामलाल यादव और ईओ देवेश कुमार मिश्र ने कस्बा समेत आस-पास के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान जयप्रकाश उपाध्याय, पूर्व चेयरमैन विजय खेतान, चेयरमैन प्रतिनिधि शिवशंकर अग्रहरि, कानूनगो शिवमुरारी लाल श्रीवास्तव, बैजनाथ गुप्त, रामगोपाल गुप्ता, शिवप्रताप सिंह, पिंटू यादव, संजय कुशवाहा, प्रमोद सिंह, रमेश मोदनवाल, सोनू शर्मा, विनोद गुप्ता, अलाउद्दीन अंसारी, महेंद्र मद्धेशिया, इमदाद हुसैन, नर्वदेश्वर तिवारी, राकेश दुबे आदि मौजूद रहे।


अधिकारियों ने छठघाटों पर व्यवस्था का लिया जायजा
छठ घाटों पर साफ-सफाई, पेयजल और श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम के लिए सोमवार को अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने छठ घाटों का निरीक्षण किया। एसडीएम गुलाब चंद्र ने मातहतों के साथ छावनी के भन्नुनाथ पोखरा के छठ घाट, बावली चौक, रामधाम पोखरा, नौका टोला स्थित सुराजी पोखरा सहित अन्य छठ घाटों का जायजा लिया। उनके साथ लेखपाल योगेंद्र गुप्ता सहित अन्य मातहत भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed