फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   resolve cases in time frame

प्राथमिकता के आधार निपटाएं किसानों की समस्याएं

Wed, 19 Sep 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
resolve cases in time frame
कलेक्ट्रेट सभागार में किसान दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते डीएम अनिल कुमार सिंह । - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को आयोजित किसान दिवस में डीएम ने प्राथमिकता के आधार पर किसानों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह ने कहा कि किसान दिवस में हुई कार्यवाही को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में शामिल करें। बैठक में कृषकों ने बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने में आ रही परेशानियों को प्रमुखता से उठाया।
विज्ञापन


इसके अलावा ग्राम सभा की भूमि पर अवैध अतिक्रमण, तहसील खड्डा के ग्राम दरगौली में क्षतिग्रस्त पुलिया को बनवाने, भिसवा सरकारी गांव को संपर्क मार्ग से जोड़ने और चीनी मिलों पर बकायें गन्ना मुल्य का भुगतान व आगामी सीजन में गन्ना पेराई के लिए चीनी मिलों को समय से चलवाने की मांग की गई। बैठक में सीडीओ राम सूरत पांडेय ने जिले को ओडीएफ कराने में किसानों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन


डिप्टी आरएमओ निश्चल आनंद ने किसानों को बताया कि धान क्रय का कार्य एक नवंबर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने किसानों से धान बिक्री के लिए आईडी, बैंक पास बुक, फोटो और भूमि से संबंधित दस्तावेज के साथ पंजीकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उप निदेशक कृषि अरुण कुमार चौधरी, एलडीएम एचएल कुशवाहा, जिला कृषि अधिकारी प्यारे लाल, जिला उद्यान अधिकारी राजेंद्र कुमार यादव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दयानंद आदि अधिकारी और किसान मौजूद रहे।

‘तिलहन की खेती से लाभ उठाएं किसान’
तमकुहीराज। कस्बे के कृषि गोदाम परिसर में नेशनल फूड सिक्योरिटी मिशन की तरफ से बुधवार को किसान गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक किया गया। एडीओ एजी राजेंद्र खरवार ने कहा कि परंपरागत खेती से फसलों की पैदावार दिन प्रति दिन कम होती जा रही है। पैदावार बढ़ाने के लिए किसानों को वैज्ञानिक और जैविक खेती करनी होगी।


जितेंद्र मद्धेशिया ने किसानों को फसल चक्र के बारे में जानकारी दी। इस दौरान सुनील कुमार, संजीव कुमार वर्मा, चंद्रशेखर कुशवाहा, रामाशंकर चौरसिया, गौरीशंकर गुप्ता, शौकत अंसारी, रुदल यादव, संत कुमार मिश्र, रामनिवास कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed