फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   satyam president and sunil decretory elected

सत्यम अध्यक्ष, वकार उपाध्यक्ष और सुनील महामंत्री निर्वाचित

Sat, 15 Sep 2018 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
satyam president and sunil decretory elected
एसबीएम पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव संपन्न। - फोटो : अमर उजाला
फाजिलनगर। एसबीएम पीजी कॉलेज पावानगर फाजिलनगर में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। इसमें सत्यम शुक्ला अध्यक्ष, वकार अहमद उपाध्यक्ष, सुनील कुमार प्रसाद महामंत्री पद पर निर्वाचित हुए। जबकि तसरिफ आलम पुस्तकालय मंत्री व कला संकाय प्रतिनिधि अरुण गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद अध्यक्ष पद पर द्वितीय स्थान पर रहे प्रत्याशी के समर्थकों ने पुन: मतगणना किए जाने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने उनकी मांग खारिज कर दी।
विज्ञापन


मतदान शुक्रवार की सुबह नौ बजे से चार बूथों पर शुरू हुई। सुबह से ही छात्र-छात्राओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई। निर्धारित समय तक 724 मतदाताओं में से 647 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। दोपहर दो बजे से मतों की गिनती शुरू की गई।
विज्ञापन


जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सत्यम शुक्ला को 285 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी विकास यादव को 15 मतों से पराजित किया। उपाध्यक्ष पद के लिए वकार असरफ ने 362 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनुराग प्रताप आर्य को 94 मतों से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री के लिए सुनील कुमार प्रसाद को 332 मत मिले। पुस्तकालय मंत्री के लिए तसरिफ आलम व कला संकाय प्रतिनिधि के पद पर अरुण गुप्ता को निर्विरोध निर्वाचित किया गया। नवनिर्वाचित छात्रसंघ के पदाधिकारियों को एसडीएम सदर अजय नरायण सिंह, सीओ तमकुही आरके तिवारी, नायब तहसीलदार राधेश्याम उपाध्याय, प्राचार्य डॉ.ओंकारनाथ मिश्र व चुनाव अधिकारी डॉ. केसी चौरसिया ने प्रमाण पत्र दिया। इसके बाद मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. ममता मणि त्रिपाठी ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस दौरान डॉ.ज्योत्सना पांडेय, डॉ. रविंद्र नाथ तिवारी, डॉ. प्रभाकर मिश्र, डॉ. शीला श्रीवास्तव, डॉ4. प्रणव चतुर्वेदी, डॉ. राहुल दूबे, डॉ. गोपाल पांडेय, डॉ. श्रवण कुमार, उमेश कुमार, डॉ. गिरिजेश मिश्र, अरूणेश शुक्ल, देवेंद्र नरायण तिवारी, एसओ तुर्कपट्टी उमेश कुमार, एसओ कुबेरस्थान राजेश कुमार मौर्य, एसओ विशुनपुरा गोपाल पांडेय, चौकी प्रभारी मधुरिया रमेश पुरी,एसआई संजय सिंह, सुधांशु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।


दोबारा मतगणना के लिए हंगामा
एसबीएम पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित होते ही अध्यक्ष पद पर दूसरे नंबर पर रहे विकास के समर्थकों ने दोबारा मतगणना के लिए हंगामा शुरू कर दिया। कॉलेज गेट के सामने समर्थक सड़क पर लेट गए और कॉलेज प्रशासन पर धांधली किए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। उसके बाद प्रशासनिक अफसरों ने वार्ता की और मतगणना की पूरी जानकारी अभिलेखों से दी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि यह आपत्ति परिणाम घोषित किए जाने से पूर्व की गई होती, तो विचारणीय था। ऐसे में पुन: मतगणना नहीं कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed