फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   कलेक्ट्रेट के बाहर गरजे सपाई

कलेक्ट्रेट के बाहर गरजे सपाई

Thu, 30 Aug 2018 11:14 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Thu, 30 Aug 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के बाहर गरजे सपाई
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के बाहर जिले भर से जुटे सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किसानों के गन्ना बकाए के भुगतान व अन्य जन समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। शासन के खिलाफ कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी किए और बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिले भर की चीनी मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान, ग्राम प्रधानों और कोटेदारों का आर्थिक व मानसिक शोषण बंद करने, अघोषित बिजली कटौती रोकने और कानून व्यवस्था में सुधार लाने की मांग को लेकर सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जनपद मुख्यालय पर एकत्र हुए। धरना देते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे। सपा जिलाध्यक्ष मुहम्मद इलियास अंसारी ने कहा कि सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर समाजवादी पार्टी और दूसरे दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आए दिन फर्जी वह मनगढ़ंत मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। परिषदीय विद्यालयों में स्कूल खोलने के लगभग छह महीने बाद भी निशुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि विकास की जिन योजनाओं को सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने लोगों के बीच उतारा था, उन योजनाओं को एक-एक कर बंद कराया जा रहा है। धरना प्रदर्शन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, जिला महासचिव अवधेश यादव, जिला सचिव राजकुमार जायसवाल, चंद्रशेखर तिवारी, जयप्रकाश यादव, हबीबुल्ला सिद्दीकी, पंकज कुमार आर्य, मक्खन जायसवाल आदि ने संबोधित किया। इस दौरान विजय पांडेय आदित्य, सबल दुबे, आकाश मिश्रा, भोला चौबे, बजरंगी यादव, सरजू शरण चौबे सहित अनेंक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed