{"_id":"5b006bad4f1c1be2408b67dd","slug":"101526754221-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाईफाई से लैस होंगे पडरौना शहर के कई चौराहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाईफाई से लैस होंगे पडरौना शहर के कई चौराहे
Updated Sun, 20 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
free wifi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पडरौना (कुशीनगर)। स्मार्ट सिटी की तर्ज पर पडरौना शहर में भी लोगों को फ्री वाईफाई इंटरनेट की सुविधा देने की तैयारी शुरू हो गई है। शहर को डिजिटल इंडिया की मुहिम से जोड़ने का प्रयास नगरपालिका प्रशासन की तरफ से किया जा रहा है। जून माह के पहले सप्ताह में इस सेवा को शुरू किया जाना है। इस व्यवस्था में लगभग पांच लाख रुपये खर्च होंगे। सामानों की खरीदारी भी हो चुकी है। वाईफाई शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाया जाएगा। फिलहाल इसके लिए शहर में दस स्थान चिह्नित किए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया से प्रेरित होकर नगरपालिका चेयरमैन विनय जायसवाल ने चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद ही शहर को फ्री इंटरनेट सेवा से जोड़ने का मन बना लिया था। हालांकि यह प्रयास पांच महीने के बाद सार्थक साबित होने जा रहा है। चेयरमैन ने शहर के 10 जगहों पर वाईफाई लगाने के लिए स्थान की भी तलाश कर ली है। जरुरी सामानों की खरीदारी भी हो चुकी है। जून महीने के पहले सप्ताह में यह सेवा शुरू कर दी जाएगी, ताकि लोगों को आसानी से इंटरनेट सेवा का लाभ मिल सके।
विज्ञापन
कितनी होगी क्षमता
वाईफाई सिस्टम से शहर को जोड़ने के लिए एक प्राइवेट कंपनी से समझौता किया गया है। यह 100 मीटर रेडिएशन और 360 डिग्री पर काम करेगा। इसकी स्पीड 360 एमबीपीएस की होगी। अत्याधुनिक वाईफाई सिस्टम प्रमुख चौराहों पर लगाए जाएंगे। नगरपालिका कार्यालय से इसका संचालन होगा। महीने में वाईफाई नेटवर्क पर 35 से 40 हजार रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
यहां मिलेगा वाईफाई सेवा का लाभ
पडरौना शहर के चुनिंदा 10 जगहों में तिलक चौक, जटहां रोड, कसेरा टोली चौक, सुभाष चौक, बावली चौक, मेडिकल चौराहा, बेलवा चुंगी, गणेश मंदिर चौराहा, ओंकार मंजूषा कटरा, रेलवे स्टेशन रोड शामिल हैं। इन्ही स्थानों पर वाईफाई सिस्टम लगाया जाना है। यहां लोगों को 24 घंटे वाईफाई नेटवर्क का लाभ मिल सकेगा।
नगर पालिका से होगी मानिटरिंग
नगर पालिका कार्यालय से वाईफाई सिस्टम की मानिटरिंग होगी। यहां ऑपरेटर की तैनाती होगी। दो शिफ्टों में ऑपरेटर इसकी देखरेख करेंगे, ताकि तकनीकी दिक्कत आने पर उसका समाधान किया जा सके। इसके अलावा पासवर्ड, नेटवर्क स्पीड इत्यादि पर भी ध्यान रखा जाएगा।
स्मार्ट सिटी बनाने का है इरादा : चेयरमैन
पडरौना नगर पालिका चेयरमैन विनय जायसवाल का कहना है कि शहर को स्मार्ट सिटी बनाने का इरादा है। स्वच्छता, बिजली, पानी के अलावा अब तकनीकी क्षेत्र में भी पडरौना को विकसित किया जाएगा। महीने के अंतिम सप्ताह में वाईफाई नेटवर्किंग का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।