फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जिले के प्रभारी मंत्री ने कर्मचारियों की गैर मौजूदगी पर की थी कार्रवाई

जिले के प्रभारी मंत्री ने कर्मचारियों की गैर मौजूदगी पर की थी कार्रवाई

Tue, 26 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
जिले के प्रभारी मंत्री ने कर्मचारियों की गैर मौजूदगी पर की थी कार्रवाई
कसया (कुशीनगर)। मंगलवार को नगर पालिका परिषद कुशीनगर के सील लिपिक कक्ष का ताला तोड़वाकर खोला गया। यह कार्रवाई एसडीएम की अगुवाई में डीएम के निर्देश पर किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार ने कक्ष में रखे गए रिकार्डों की सूची बनाकर रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन

बीते 20 सितंबर को जिले प्रभारी मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह ने सांसद राजेश पांडेय व कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की मौजूदगी में कसया स्थित कुशीनगर नगर पालिका परिषद का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान लिपिक कक्ष को सील करवाया था। नगर पालिका की तरफ से बताया गया कि कमरा सील होने की वजह से नगर पालिका के कार्य रुक गया है। डीएम आंद्रा वामसी ने एसडीएम कसया श्रीप्रकाश शुक्ल को खुलवाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला के साथ नायब तहसीलदार रामनाथ प्रसाद व ईओ मणिभूषण तिवारी नपा कार्यालय पहुंचे और कमरे का सील तुड़वाया। इसके बाद नायब तहसीलदार ने कमरे में रखे अभिलेखों की सूची बनाई। इस दौरान लिपिक ब्रजेश गौतम, संजय यादव, श्रवण तिवारी, उग्रसेन सहित अन्य कर्मचारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed