{"_id":"5983051e4f1c1bdf1b8b458d","slug":"101501758750-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल, मिठाई की दुकानों में छापेमारी, लिए गए नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटल, मिठाई की दुकानों में छापेमारी, लिए गए नमूने
Updated Thu, 03 Aug 2017 04:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को कसया कस्बे में संचालित कई मिठाई की दुकानों में छापे की कार्रवाई कर जांच की। इस दौरान विभाग के लोगों ने नमूने भी लिए। इससे दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति रही। टीम ने गोरखपुर मार्ग स्थित एक होटल में भी छापेमारी कर वहां से पनीर, दही व मसाले का नमूना लिया।
रक्षाबंधन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रहा है। बृहस्पतिवार को अभिहित अधिकारी रामअवतार सिंह यादव की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, सतीश कुमार एवं खाद्य सहायक आरडी यादव, पंकज, सतीश, सच्चितानंद, मनोज श्रीवास्तव व प्रवीण सिंह की टीम ने गांधी चौक के नजदीक मिठाई की तीन दुकानों पर छापेमारी कर नमूने लिए। इसके बाद टीम ने गोरखपुर मार्ग स्थित एक होटल में छापे की कार्रवाई कर जांच की। टीम के अनुसार होटल में रखा पनीर फंगस इफेक्टेड था। डिब्बा बंद दही व मसालों की क्वालिटी भी खराब थी। इनके नमूने लिए गए।
अभिहित अधिकारी ने बताया कि मिलावटी और खराब सामानों के बिक्री पर रोकथाम के लिए विभाग की तरफ से जिले में छापेमारी कर नमूने लिए जा रहे हैं।