{"_id":"606609f88ebc3eda746bfeb1","slug":"10-corona-positive-found-kushinagar-news-gkp3904764105","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के 10 नए मरीज मिले, 31 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के 10 नए मरीज मिले, 31 हुई एक्टिव मरीजों की संख्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को हुई जांच में 10 नए मरीज सामने आए। इसमें से एक मरीज देवरिया व एक संतकबीरनगर जिले का निवासी है। जिले में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक 3,76,363 लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। बृहस्पतिवार को भी 973 लोगों का सैंपल लिया गया। देर शाम 611 लोगों की जांच रिपोर्ट आई जिसमें से 10 पॉजिटिव व 601 मरीज निगेटिव पाए गए। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5764 हो गई है, जिसमें से 5671 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 62 की मौत हुई है। इसके अलावा 31 मरीज अभी एक्टिव हैं। बृहस्पतिवार को जो नए मरीज मिले हैं उसमें से तीन दुदही ब्लॉक के, दो विशुनपुरा ब्लॉक के तथा एक हाटा ब्लॉक का निवासी है। इसके अलावा एक मरीज देवरिया व एक संतकबीरनगर जिले का रहने वाला है। बृहस्पतिवार का संक्रमण दर 1.63 प्रतिशत रहा जबकि औसत संक्रमण दर 1.53 प्रतिशत है। रिकवरी रेट 98.38 प्रतिशत व मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत है। डीएम एस राजलिंगम ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने व कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने का निर्देश दिया है।