{"_id":"5fd3b9f08ebc3e3b8c4ea57d","slug":"1-positive-found-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp376483282","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पॉजिटिव मिला, तीन लोग ठीक हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पॉजिटिव मिला, तीन लोग ठीक हुए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक पॉजिटिव मिला, तीन लोग ठीक हुए
जिले में अब तक 5586 लोग आ चुके हैं चपेट में
अब तक 5499 लोग ठीक हुए हैं, जबकि 60 की मौत हुई है
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। जिले में शुक्रवार को कोरोना का केवल एक नया मामला सामने आया जबकि पहले से संक्रमित तीन लोग ठीक भी हुए। अब केवल 27 एक्टिव केस बचे हैं। इस बीमारी से अब तक 5586 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें से 60 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 5499 लोग ठीक हो चुके हैं।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक 2,49,276 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। शुक्रवार को भी 1976 लोगों की जांच हुई। शाम तक इसमें से 844 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें से पडरौना क्षेत्र का एक व्यक्ति संक्रमित मिला। इसके अलावा 843 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रही। डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में संक्रमण दर 2.24 प्रतिशत व ठीक होने वालों की दर 98.44 प्रतिशत हो गई है। मृत्यु दर केवल 1.07 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है।