फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   killing threat to sangeet som

संगीत सोम को बम से उड़ाने की धमकी

Sun, 27 Oct 2013 01:52 AM IST
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, मेरठ
अमर उजाला, मुजफ्फरनगर, मेरठ Updated Sun, 27 Oct 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
killing threat to sangeet som

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जेल में बंद सरधना के भाजपा विधायक संगीत सोम को परिवार समेत बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उर्दू भाषा में लिखी चिट्ठी को जम्मूतवी से सरधना के पते पर भेजा गया है।

विज्ञापन


सोम ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर सुरक्षा और प्रकरण से गृह मंत्रालय को अवगत कराने की मांग की है। हालांकि पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है।

फेसबुक पर कवाल की कथित वीडियो और नंगला मंदौड़ पंचायत में भड़काऊ भाषण देने के मामले में जमानत मिलने के बावजूद रासुका में निरुद्ध होने के कारण संगीत सोम जिला कारागार में बंद हैं।
विज्ञापन


सोम के अधिवक्ता अनिल जिंदल और ठाकुर कुंवरपाल सिंह ने बताया कि विधायक के परिजनों को सरधना के पते पर 18 अक्तूबर को एक पत्र मिला था। उर्दू में होने के कारण पत्र को पहले पढ़ा नहीं जा सका। अनुवाद कराया गया तो मामला बेहद गंभीर निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र में विधायक और उसके परिवार को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। विधायक पर बेकसूर लोगों को मरवाने का आरोप लगाते हुए जेल से बाहर आते ही बम से उड़ाने की बात लिखी है।


23 अक्तूबर को संगीत सोम ने विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय को चिट्ठी लिखकर इस धमकी की बाबत अवगत कराया और सुरक्षा की मांग की है।

पत्र 14 अक्तूबर को जम्मू तवी से भेजा गया, जिसे 18 अक्तूबर को सरधना में विधायक के परिजनों ने रिसीव किया। अधिवक्ता अनिल जिंदल ने बताया कि स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed