{"_id":"633fdcc4-e029-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"kidnapped-a-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिस युवती ने रिश्ता तोड़ा, उसे घर से किया अगवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिस युवती ने रिश्ता तोड़ा, उसे घर से किया अगवा
संभल/ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2013 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक गांव में रिश्ता तय करने के बाद जब युवक के बारे में जानकारी होने पर कन्या पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
इससे आक्रोशित होकर युवक पक्ष के लोगों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती को अगवा कर ले गए। युवती के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।
मामला संभल जनपद के गांव का है। शहर के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता अपने मुहल्ले के ही एक युवक के साथ तय कर दिया था।
कुछ दिनों बाद जब कन्या पक्ष को लड़के की दबंगई के किस्सों की जानकारी हुई तो रिश्ता तोड़ दिया।
यह बात वर पक्ष को रास नहीं आई। आरोप है कि वर पक्ष के लोगों ने गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर युवती को अगवा कर लिया। परिजन रातभर तलाश करते रहे।
युवती को लेकर आरोपी कहीं अन्यत्र चले गए। शुक्रवार को परिजनों ने युवती को अगवा किए जाने की तहरीर पुलिस को दी है।