फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kejriwal's wife compains in houses of varanai

केजरीवाल बाहर तो घरों में मोर्चा संभाल रहीं उनकी पत्नी

Sun, 04 May 2014 06:57 PM IST
जयेंद्र चतुर्वेदी/अमर उजाला, वाराणसी।
जयेंद्र चतुर्वेदी/अमर उजाला, वाराणसी। Updated Sun, 04 May 2014 06:57 PM IST
विज्ञापन
kejriwal's wife compains in houses of varanai

‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल के रोड शो में सबसे पीछे वाली गाड़ी में सवार महिला को प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते देखा जा सकता है। गांव में जब सभा चल रही होती है तो वह भीड़ के बीच कभी संबोधित कर रहे केजरीवाल तो कभी आसपास खड़े लोगों के हाव-भाव भांपने में जुटी रहती हैं।

विज्ञापन


यही नहीं, सभा के दौरान वह अकेले या एक-दो महिलाओं के साथ कई घरों में जाकर महिलाओं से समस्याएं जानती हैं। साथ ही वह अच्छी छवि के नेता को वोट देने की बात कह रही होती हैं।
विज्ञापन


बातचीत के बीच कभी महिलाओं के कंधे पर हाथ रखकर अपनापन जताती हैं तो कभी बच्चों को दुलारती हैं। यह कोई और नहीं, बल्कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अरविंद केजरीवाल के पूर्व में हुए रोड शो के दौरान सुनीता दोनों बच्चों के साथ दिखाई दी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ’

kejriwal's wife compains in houses of varanai

लेकिन सुनीता सभा और प्रचार से दूरी बनाए हुए थीं। इस बार वह पत्नी धर्म का निर्वहन करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम भी कर रही हैं। हाल ही में एक जनसभा के दौरान वह भीड़ के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं से अलग खड़ी नजर आईं थीं।

शनिवार से शुरू हुई केजरीवाल की ‘झाड़ू चलाओ, बेईमान भगाओ’ यात्रा में भी वह दिखाई दीं। वाहनों के काफिले में वह सबसे पीछे एक इनोवा में बैठी नजर आईं।

केजरीवाल के सभास्थल से दो सौ मीटर दूर ही उनकी गाड़ी रुक गई। जब अरविंद और लोगों का हुजूम सभास्थल की ओर कूच कर गया तो वह दो महिलाओं के साथ पास के ही एक घर में पहुंचीं।

कैमरों से बचती हैं सुनीता

kejriwal's wife compains in houses of varanai

अपनी पहचान बताए बगैर उन्होंने रोड शो देखने के लिए निकलीं महिलाओं के कंधे पर हाथ रखकर अपनापन जताया तो एकाध बार गोद में बैठे बच्चे को भी दुलारा।

इस दौरान वह गांव की समस्याएं भी पूछीं और डायरी में नोट किया। जाते-जाते उन्होंने महिलाओं को अच्छी छवि के नेता को ही वोट देने के लिए प्रेरित किया। ऐसा वह प्रत्येक कार्यक्रम में कर रही हैं।

इस दौरान वह प्रचार सामग्री का इस्तेमाल नहीं कर रही हैं। सुनीता कैमरों से भी बचती हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ वे पत्नी की भूमिका में चल रही हैं। अलबत्ता मतदाताओं को जागरूक करना नहीं भूलतीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed