फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   kejriwal funny poster in varanasi

वाराणसी में पोस्टरः 'देखो-देखो दिल्ली का भगोड़ा आया'

Tue, 15 Apr 2014 01:25 PM IST
Updated Tue, 15 Apr 2014 01:25 PM IST
विज्ञापन
kejriwal funny poster in varanasi

अरविंद केरजरीवाल आज मिशन काशी पर वाराणसी पहुंच गए हैं लेकिन उन्हें बाबा विश्वनाथ की नगरी पहुंचते ही कुछ तीखे पोस्टरों का सामना करना पड़ा। आप के समर्थक एकतरफ उनके ऊपर फूल बरसा रहे थे तो दूसरी तरफ उनके विरोधी पोस्टरों के जरिए उन्हें भगोड़ा करार दे रहे थे।

विज्ञापन


आप संयोजक अरविंद केजरीवाल मंगलवार को शिवगंगा एक्सप्रेस से 7:49 पर कैंट स्टेशन पहुंचे। स्टेशन परिसर में विरोध का भी सामना करना पड़ा। जहां एक बैनर स्टेशन परिसर के सामने ही लटका था जिसमें केजरीवाल को भगोड़ा संबोधित किया गया था तो वहीं कुछ लोग केजरीवाल विरोधी नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन

समर्थकों ने किया शानदार स्वागत

kejriwal funny poster in varanasi

अरविंद केजरीवाल को कड़ी सुरक्षा के बीच परिसर से बाहर लाया गया। इस मौके पर गुलाब की पंखुडिय़ों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। जमकर नारे भी लगे। ट्रेन में बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक व कई मीडिया कर्मी भी रहे।

स्टेशन से निकलने के बाद वह सीधे तुलसीघाट पहुंचे। स्नान-ध्यान के बाद वह मलिन बस्ती गए जहां सफाईकर्मी के परिजन से मिली जिसकी कुछ दिन पहले सीवर में सफाई के दौरान दमघुटने से मौत हो गई थी। काजी-ए-शहर से मुलाकात की। पूर्व सूचना आयुक्त ओपी केजरीवाल से मुलाकात की। पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।

लोगों के नाम केजरीवाल की चिट्ठी

kejriwal funny poster in varanasi

वाराणसी पहुंचने से पहले केजरीवाल ने स्थानीय लोगों के नाम एक चिट्ठी लिखी। इसमें उन्होंने लोगों से उनसे तीखे सवाल पूछने की अपील की। केजरीवाल की चिट्ठी का मजमून कुछ इस तरह है।

‘मित्रों और विरोधियों! अरविंद केजरीवाल की मंगलवार को होने वाली खुली जनसभा में उनसे सीधे प्रश्न, तीखे प्रश्न पूछिए लेकिन शिष्टाचार के दायरे में रहकर। केजरीवाल के जवाब से आप संतुष्ट हुए तो ठीक लेकिन यदि जवाब आपको रास न आए तो आपा मत खोएं।

किसी भी तरह का कोई ऐसा बरताव न करें जो शिष्टाचार के दायरे से बाहर हो।’ इसी निवेदन के साथ आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को प्रस्तावित केजरीवाल की खुली जनसभा के लिए लोगों को निमंत्रण पत्र भेजा है। सियासी हलके में पार्टी के इस ‘निवेदन’ को पिछले दिनों केजरीवाल पर हुए हमलों से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन

वाराणसी में होता रहा है केजरीवाल का विरोध

kejriwal funny poster in varanasi

कुछ दिनों पहले अरविंद केजरीवाल की वाराणसी में रैली के दौरान स्याही फेंकने से हमले का जो सिलसिला शुरू हुआ वह थमा नहीं।

कभी काले झंडे दिखाए गए तो कभी थप्पड़ सहने पड़े। इन घटनाओं से पार्टी कार्यकर्ता किस कदर सहमे हुए हैं, इसका अनुमान वाराणसी में केजरीवाल की प्रस्तावित खुली जनसभा के लिए जारी किए गए ‘आप’ के निमंत्रण पत्र से लगाया जा सकता है।


विपक्षी दलों को भी बुलाया गया

kejriwal funny poster in varanasi

केजरीवा की सभा में समर्थकों के साथ विपक्षी दलों के लोगों को भी प्रश्न करने के लिए बुलाया गया है। लेकिन, आयोजनकर्ताओं को केजरीवाल के साथ हाल के दिनों में हुई घटनाओं का डर भी सता रहा है।

पार्टी ने लोगों को एक निमंत्रण पत्र भेजा है। छह लाइन के निमंत्रण पत्र में साढ़े तीन लाइन लोगों से निवेदन करने और शिष्टाचारी बनने की नसीहत पर है। शिष्टाचार के दायरे में रहने के निवेदन के साथ शोर-शराबा न करने, नारेबाजी और किसी भी तरह का हिंसक बरताव न करने की अपील की गई है।

वाराणसी में आप की कई जनसभाओं के दौरान दूसरी पार्टियों का जबरदस्त विरोध झेलना पड़ा है। सियासी हलके में इस निमंत्रण पत्र को उसी परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है। अब इसका असर कितना होता है, यह तो खुली जनसभा में ही सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed