फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Keep in mind the power of winning the war during training: Bipin Rawat

ट्रेनिंग के दौरान युद्ध जीतने के जज्बे को ध्यान में रखें जवान : बिपिन रावत

Mon, 23 Jul 2018 01:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Mon, 23 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
Keep in mind the power of winning the war during training: Bipin Rawat

सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने सेना के प्रशिक्षण पर जोर देते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान जवानों को युद्ध जीतने के जज्बे पर ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अभ्यास के दौरान मानसिक गतिशीलता को बनाए रखें। सेनाध्यक्ष ने रविवार को वन कोर के मुख्यालय का दौरा किया। अफसरों के साथ मुलाकात की गई।   

विज्ञापन


रविवार को वन कोर के मुख्यालय पर पहुंचे सेनाध्यक्ष बिपिन रावत का स्वागत लेफ्टिनेंट जनरल चेरीश मैथसन जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ दक्षिणी पश्चिमी कमान और लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह जनरल आफिसर कमांडिंग वन कोर ने किया। लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह ने सेनाध्यक्ष को कोर क्षेत्र मे चल रही सभी तैयारियों और प्रशिक्षण गतिविधियों पर सेना प्रमुख को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


सेना प्रमुख ने परिचालन तैयारी और कोर के प्रशिक्षण के सुधार व सैनिकों के साथ साथ उनके परिवारों के रहन सहन की और सैनिकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। सेना प्रमुख ने वन कोर में किए जा सुधार के प्रयासों पर खुशी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने युद्ध को ध्यान में रखते हुए किए जाने वाले प्रशिक्षण पर और अधिक ध्यान देने पर बल दिया। कहा कि अभ्यास के दौरान मानसिक गतिशीलता को बनाए रखें और हर हाल में युद्ध जीतने के जज्बे को अपने ध्यान में रखें। उन्होंने वन कोर के सभी अधिकारियों और सभी फॉर्मेशन कमांडरों से भी बातचीत की।


मुख्यालय वन कोर के पुरालेख संग्रहालय द हेरीटेज को भी देखा। सेनाध्यक्ष के साथ उनकी पत्नी मधुलिका रावत आवा की अध्यक्ष भी थीं। क्षेत्रीय आवा मंडल अध्यक्ष हरकीरत कौर ने उन्हें सैनिकों की पत्नियों के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही व्यावसायिक गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने सैनिकों की पत्नियों से बातचीत कर हाल जाना। आवा की अध्यक्ष ने आशा स्कूल का निरीक्षण किया और बच्चों और कर्मचारियों से बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed