फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Zip. President election: Votes will be held today, videography will be done

जिपं. अध्यक्ष चुनाव : आज पड़ेंगे वोट, होगी वीडियोग्राफी

Sat, 03 Jul 2021 12:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Zip. President election: Votes will be held today, videography will be done
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार की सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कलक्ट्रेट स्थित जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में मतदान होगा। इसके तुरंत बाद मतगणना शुरू हो जाएगी। मतदान बंद होने के एक घंटे बाद ही विजेता की घोषणा होने की संभावना है। चुनाव में 26 जिला पंचायत सदस्य अपने मत का प्रयोग करेंगे। मतदान के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। जिला प्रशासन ने मतदान और मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव में सीधा मुकाबला भाजपा और सपा में है। भाजपा से कल्पना सोनकर और सपा प्रत्याशी विजमा देवी के बीच चुनाव होना है। दोनों ही दल अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। वहीं कलक्ट्रेट में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस दौरान पूरी चुनाव प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। परिसर में भी सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया जाएगा। कलक्ट्रेट परिसर में वाहनों के आने पर पाबंदी होगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति को मतदान केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा शस्त्र के साथ कोई व्यक्ति परिसर में प्रवेश नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुुरी चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांति पूर्वक संपन्न कराया जाएगा। इस दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
सुजीत कुमार- डीएम
हिंदी में मतपत्र पर लिखी वरीयता तो निरस्त हो जाएगा वोट
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव का काउंटडाउन शुरू हो गया है। इस बार यहां सपा और भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। दोनों के पास बहुमत नहीं है। ऐसे में एक-एक वोट बहुत कीमती है।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के दौरान सदस्यों को सतर्कता बरतनी होगी। हिंदी में मतपत्र पर वरीयता लिखने से भी वोट निरस्त हो जाएगा।
इसके लिए चुनाव आयोग ने आदेश जारी किए हैं। मतपत्र पर भी जिला पंचायत सदस्यों के लिए निर्देश प्रकाशित किए गए हैं। हिंदी वर्णमाला के क्रमानुसार मतपत्र पर भाजपा प्रत्याशी कल्पना सोनकर का नाम पहले नंबर पर रखा गया है। सपा प्रत्याशी विजमा देवी का नाम दूसरे स्थान पर है। दोनों प्रत्याशियों के नाम के आगे बॉक्स बने हुए हैं। इनके सामने जिला पंचायत सदस्यों को मतदान के दौरान वरीयता लिखनी होगी।
इसमें पहले जिला पंचायत सदस्य एक और दो अंक लिखकर अपनी वरीयता का मत दर्ज कराएंगे। इसमें इस बात का ध्यान रखना होगा कि उन्हें एक और दो अंग्रेजी के अंकों में लिखना होगा। हिंदी के अंकों में लिखने पर उनका मत निरस्त माना जाएगा। इसके अलावा दोनों प्रत्याशियों के नाम के आगे एक ही संख्या भरने पर भी मत निरस्त माना जाएगा।
जिसके नाम की निकलेगी लॉटरी वह हारेगा
अगर दोनों जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को समान संख्या में वोट मिलते हैं, तो हार-जीत का निर्णय लॉटरी से किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए लॉटरी का नियम विपरीत है। लॉटरी में जिस प्रत्याशी का नाम निकलेगा उसे हारा हुआ घोषित किया जाएगा। दूसरे प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
चेकिंग के बाद मिलेगा प्रवेश, डायट मैदान से कलक्ट्रेट तक बैरिकेडिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा चाक-चौबंद रहेगी। कलक्ट्रेट से डायट मैदान तक क्षेत्र को बैरिकेडिंग लगाकर सील कर दिया गया है। शनिवार को कोई भी बाहरी व्यक्ति कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा। सदस्यों की पहचान के लिए सूची मतदान कक्ष के अलावा गेट पर मौजूद पुलिस बल के पास भी उपलब्ध रहेगी। केवल जिला पंचायत सदस्यों को ही कलक्ट्रेट परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराने के आदेश दिए हैं।

सपा एमएलसी ने डीएम-एसपी से मिल निष्पक्ष चुनाव कराने की रखी मांग
एमएलसी वासुदेव यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को डीएम सुजीत कुमार और एसपी राधेश्याम से मिला। सपाइयों ने दोनों अफसरों से शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में पारदर्शिता के साथ मतदान कराने की मांग रखी। आला अफसरों को सौंपे गए ज्ञापन में सपा नेताओं ने सत्ताधारी दल भाजपा के इशारे पर सपा समर्थक सदस्यों पर उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। सपाइयों ने तत्काल उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेेता राकेश पटेल, वजीर खां, चंद्रजीत यादव, वेदपाल समेत कई अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed