{"_id":"6962aaa4348a2a6f470e7a18","slug":"zaid-of-manjhanpur-and-zeeshan-of-saini-were-selected-in-ispl-3-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-134820-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: आईएसपीएल-3 में मंझनपुर के जैद व सैनी के जीशान का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: आईएसपीएल-3 में मंझनपुर के जैद व सैनी के जीशान का चयन
Sun, 11 Jan 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
मो.जीशान
सत्येंद्र पटेल
मंझनपुर। जिले के युवाओं ने देश के सबसे बड़े और चर्चित कैनवास बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल-3) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। ‘स्ट्रीट क्रिकेट से स्टेडियम क्रिकेट’ की थीम पर आयोजित इस टूर्नामेंट में कौशाम्बी के दो होनहार खिलाड़ियों का चयन लाखों रुपये के अनुबंध पर हुआ है, जिससे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है।
इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) का तीसरा संस्करण देश का सबसे बड़ा और सबसे धनी कैनवास बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट माना जा रहा है। इस टूर्नामेंट की खास बात यह है कि इसमें पहले खिलाड़ियों का पंजीकरण कराया गया, उसके बाद ट्रायल हुए और फिर ऑक्शन के जरिए टीमों ने खिलाड़ियों को खरीदा।
इसी प्रक्रिया में मंझनपुर तहसील अंतर्गत महावा गांव निवासी मो.जैद का चयन मशहूर भारतीय अभिनेता अजय देवगन की टीम अहमदाबाद लायंस (गुजरात) ने 3.5 लाख रुपये की राशि में अनुबंधित किया है।
विज्ञापन
वहीं, सैनी निवासी मो. जीशान को महानायक अमिताभ बच्चन की टीम मांझी मुंबई ने लगभग चार लाख रुपये में अनुबंधित किया है। उद्घाटन मैच में जीशान ने मांझी मुंबई की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए मात्र 2 ओवर में 9 रन देकर 2 महत्वपूर्ण विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. अरुण केशरवानी ने बताया कि कौशाम्बी जिले के कई युवा खिलाड़ी जैद और जीशान की तर्ज पर आगे बढ़ रहे हैं। यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है और साबित कर रही है कि मेहनत और प्रतिभा से स्ट्रीट क्रिकेट से भी बड़े मंच तक पहुंचा जा सकता है।