फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youths returning after watching Dussehra fair crushed to death by unknown vehicle, one in critical condition

Prayagraj : दशहरा मेला देखकर लौट रहे युवकों की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत, एक की हालत नाजुक

Fri, 03 Oct 2025 06:56 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 03 Oct 2025 06:56 PM IST
सार

दशहरा मेला देखकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन
Youths returning after watching Dussehra fair crushed to death by unknown vehicle, one in critical condition
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दशहरा मेला देखकर घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवकों को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थरवई थाना क्षेत्र के मथुरा उर्फ पारनडीह, जगनापुर गांव निवासी सत्यम यादव (16) पुत्र दयाराम यादव अपने साथियों के साथ मेले में विछुड़ गया। घर जाने के लिए अनुज भारतीया पुत्र सुभाष भारतीया (18) और रंजीत पुत्र राम बहादुर उर्फ लाहुरी (30) निवासी कटका थाना झूंसी से सहायता मांग कर उनकी बाइक पर बैठ गया।

विज्ञापन


वह तीनों बुधवार की रात लगभग एक बजे बाबूगंज से दशहरा मेला देखकर अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही सरायइनायत थाना क्षेत्र के सहसों पुलिस चौकी अंतर्गत प्रयागराज फूलपुर मार्ग सहसों बाई पास पर इनायतपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनुज भारतीय और सत्यम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक पर सवार रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल प्रयागराज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां पर उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed