फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth's body found severed in two; murder suspected.

Kaushambi News: दो टुकड़े में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Youth's body found severed in two; murder suspected.
मृतक शिवकुमार के रोते बिलखते परिजन। संवाद
कोखराज थाना क्षेत्र में डीएफसी रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे 19 वर्षीय युवक का दो टुकड़ों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रसूलपुर गिरसा निवासी भैया लाल के 19 वर्षीय पुत्र शिवकुमार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शिवकुमार हरियाणा के एक ढाबे में मजदूरी करता था। शुक्रवार सुबह उसने परिजनों को फोन कर बताया कि वह घर आ रहा है और अपने भाई को परसरा चौराहे पर आने को कहा।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई राजकुमार ने बताया कि वह भाई को लेने चौराहे पर पहुंचा, लेकिन वह वहां नहीं था। इसी दौरान उसे डीएफसी रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो शव उसके भाई शिवकुमार का ही था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में एक युवती से शिवकुमार के प्रेम-प्रसंग का हवाला दिया। साथ ही युवती के पिता, भाई, मामा और एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या कर शव रेलवे लाइन पर फेंकने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्राधिकारी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed