{"_id":"60e2028e8ebc3ebf0b0e1bcb","slug":"youth-who-was-hit-by-train-dies-during-treatment-kaushambi-news-ald3100727121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आए युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर जख्मी हुए युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक के शव का परिजनों ने गांव के बाहर ही अंतिम संस्कार कर दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
महेवाघाट कोतवाली के हिनौता गांव में महेंद्र की बहन हेमा ब्याही है। शनिवार को महेंद्र बहन को लेकर हिनौता से अपने घर आ रहा था।
सिराथू में शनिवार की दोपहर में वह रेलवे फाटक पार करते समय प्रयागराज की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया था। हादसे में महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। लेकिन जिला अस्पताल में भी महेंद्र की हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन उसका उपचार निजी अस्पताल में करा रहे थे। रविवार सुबह महेंद्र की अस्पताल में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने महेंद्र के शव को पीएम के लिए भेज दिया। रविवार शाम परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और महेंद्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।