{"_id":"5d05408e8ebc3e2e62587f08","slug":"youth-tried-to-murder-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास
Sun, 16 Jun 2019 12:43 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sun, 16 Jun 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
firing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मायके में रह रही एक महिला को बुधवार रात पति ने मौत के घाट उतारने का प्रयास किया। इससे पहले भी वह कई दफा बदमाशों संग मिलकर हत्या की कोशिश कर चुका है। शनिवार को पीड़िता ने एसपी से शिकायत की है।
सयरायअकिल कस्बे के मौलवीगंज मोहल्ले की आशिया बानो ने बताया कि करीब दो साल पहले उसका विवाह मूरतगंज में हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। उत्पीड़न से आजिज आकर लगभग छह महीने से महिला अपने मायके में रह रही है। उसका कहना है कि पति आए दिन बदमाशों के साथ आता है और गाली-गलौज करता है। दो दफा गोली मारकर हत्या की कोशिश भी कर चुका है। हालांकि फायर मिस होने से जान बच गई। पीड़िता के मुताबिक बुधवार रात पति घर आया और गला घोटकर हत्या का प्रयास किया। चीख-पुकार पर परिजनों को आते देख फरार हो गया। एसपी प्रदीप गुप्ता ने आरोपों को गंभीरता से लेते हुए सरायअकिल इंस्पेक्टर को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।