फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth serious after falling from train, fear of chain pulling

Kaushambi News: ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर, चेन पुलिंग की आशंका

Mon, 27 May 2024 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 27 May 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Youth serious after falling from train, fear of chain pulling
ट्रेन से गिरकर युवक गंभीर, चेन पुलिंग की आशंका
विज्ञापन

- मुबंई से घर आ रहा था युवक, जेब में मिला प्रयागराज तक का टिकट
- सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप हुई घटना, चेन पुलिंग मामले में ही आरपीएफ ने तीन को पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सिराथू रेलवे स्टेशन के पास रविवार की दोपहर एक युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इलाज के लिए उसे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया है। आशंका है कि युवक चेन पुलिंग कर ट्रेन से उतर रहा होगा। जबकि, जिस ट्रेन पर वह सवार था, उसी में तीन लोग सिराथू के पास ही चेन पुलिंग में पकड़े गए हैं।

पइंसा कोतवाली के अफजलपुर वारी निवासी रंजीत कश्यप (28) रविवार दोपहर सिराथू रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन किनारे जख्मी हालत में पड़ा मिला। लोगों ने उसे सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया और उसके घरवालों को भी सूचना दी। युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। उसके पास से मुंबई से प्रयागराज के बीच चलने वाली एलटीटी ट्रेन का टिकट मिला है। प्रयागराज से वह कानपुर की तरफ जाने वाली किसी ऐसी ट्रेन पर सवार होकर घर आ रहा था, जिसका ठहराव सिराथू स्टेशन पर नहीं है। आशंका जाहिर की जा रही है कि रंजीत चेन पुलिंग कर यहां उतरते समय हादसे का शिकार हुआ है। आरपीएफ भरवारी के चौकी प्रभारी सुरेंद्र पासवान का कहना है कि सिराथू रेलवे स्टेशन के समीप चेन पुलिंग मामले में संदीपनघाट कोतवाली के धन्नी गांव निवासी अनूप कुमार, अजय कुमार व रोही निवासी विनोद कुमार को पकड़ कर ट्रेन में रहे सुरक्षा गार्डों ने उन्हें सिपुर्द किया है। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है। रंजीत के बाबत वह कुछ नहीं बता सके। वहीं, चर्चा रही कि इन्हीं लोगों के साथ रंजीत भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed