{"_id":"616095748ebc3ed091349b8b","slug":"youth-murdered-with-a-sharp-weapon-dead-body-found-in-the-field-kaushambi-news-ald317748593","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की धारदार हथियार से हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन
Youth murdered with a sharp weapon, dead body found in the field
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली के कशिया पूरब गांव में शुक्रवार सुबह खेत में एक युवक का रक्तरंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई। कातिलों ने युवक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए थे। ग्रामीणों की सूचना पर सीओ सिराथू, इंस्पेक्टर कोखराज फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। परिवार के लोगों के मुताबिक युवक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। दोपहर बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई हैं।
कशिया पूरब गांव निवासी इरफान दुबई में रहते हैं। गांव में उनकी पत्नी रेहाना बच्चों के साथ रहती है। रेहाना के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम उसका बड़ा बेटा अरबाज (18) शाम करीब चार बजे बिना किसी से कुछ बताए घर से चला गया।
शाम के वक्त वह अक्सर अपने दोस्तों के पास जाया करता था। देर रात तक जब अरबाज घर नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन की जाने लगी। अरबाज के मोबाइल के फोन पर घंटी बजती थी, लेकिन दूसरी तरफ से कॉल रिसीव नहीं हो रही थी। रात भर परिवार के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे के करीब पता चला कि गांव के राजू चौरसिया के खेत में अरबाज का शव पड़ा है। इस पर परिवार व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। यह जानकारी राजू चौरसिया के खेत के पास ही घर बनाकर रहने वाले एक परिवार के लोगों ने दी थी।
परिजनों की सूचना पर सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, इंस्पेक्टर कोखराज के साथ मौके पर पहुंचे। आसपास खेतों की तलाशी ली गई। लेकिन वहां पर कुछ नहीं मिला। परिवार के लोग भी हत्या के बारे में कुछ नहीं बोल पा रहे हैं। उनके मुताबिक उन लोगों की किसी से कोई रंजिश नहीं है। जिससे कोई जवान बेटे की हत्या कर सके।
सुबह 7.30 तक ऑन था अरबाज का मोबाइल
अरबाज हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस के पास सबसे अहम कड़ी उसका लापता मोबाइल है। घरवालों के अनुसार सुबह साढ़े सात बजे तक अरबाज के फोन पर घंटी जा रही थी। इसके बाद फोन स्वीच ऑफ हो गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास अरबाज के गायब मोबाइल की खोजबीन कराई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।
घटना स्थल के समीप मिले ताश के पत्ते
जिस स्थान पर अरबाज की लाश पड़ी थी, उसी के समीप नई ताश की गड्डी के पत्ते बिखरे पड़े थे। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि यहां पर जुआ खेला जा रहा हो। जुआ खेलने के दौरान पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ और अरबाज को किसी ने मार डाला हो। इसी शक में पुलिस ने करीब 12 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पिता के आने के बाद उठेगा जनाजा
अरबाज की हत्या की खबर जैसे ही उसके पिता को दुबई में मिली तो वह दहाड़ मार कर रो पड़ा। उसने अपनी अंतिम इच्छा जाहिर की है कि जब तक वह अपने बेटे का चेहरे नहीं देख लेता शव दफन नहीं किया जाए। इसी वजह से पोस्टमार्टम कराने के बाद भी शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया। इरफान के दुबई से शनिवार तक आने की संभावना है। इसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अरबाज की हत्या किसने और क्यों की? इस बाबत अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पुलिस की टीमें लगी है। कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह, सीओ सिराथू

Youth murdered with a sharp weapon, dead body found in the field- फोटो : KAUSHAMBI