{"_id":"6a27095cd8df4bde9f0e2b32","slug":"youth-murdered-head-severed-from-body-and-thrown-away-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-142808-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: युवक की हत्या, सिर धड़ से अलग कर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: युवक की हत्या, सिर धड़ से अलग कर फेंका
विज्ञापन
मिरन बाराडोली गांव के जंगल में सोमवार को एक युवक का सिर कटा धड़ मिला। शव की पहचान पंसौर गांव निवासी राजू उर्फ राजकुमार (30) के रूप में हुई, जो रविवार रात से लापता था। वारदात की वजह युवती से नजदीकी संबंध बताए जा रहे हैं। मामले में युवती की मां राजकुमारी और पिता अंगद हिरासत में हैं। भाई की तलाश है।
चरवा थाना क्षेत्र के पंसौर गांव निवासी राजू उर्फ राजकुमार लोकपुर पॉवर हाउस में संविदा कर्मी के रूप में तैनात था और स्मार्ट मीटर की रीडिंग का कार्य करता था। वह दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी और पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसकी मां शांतिकली रहती हैं। रविवार को वह ड्यूटी पर निकला तो घर नहीं लौटा।
सुबह ग्रामीणों ने जंगल में सिर विहीन शव देखा तो पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस को कुछ दूर पड़ी बाइक के नंबर से युवक के नाम और पते की जानकारी हुई। पुष्टि के लिए उसकी मां शांतिकली को बुलाया गया तो उन्होंने शव की पहचान अपने बेटे राजकुमार के रूप में की।
विज्ञापन
शांतिकली की तहरीर पर पुलिस ने घटनास्थल के पास ही रहने वाले अंगद और उसकी पत्नी राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पूछताछ करने पर दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। जांच में उनके बेटे लवकुश की भी संलिप्तता सामने आई है।
कई बार मना करने पर आता था बेटी से मिलने
पूछताछ में अंगद ने बताया कि राजू उसकी बेटी से चोरी-छिपे मिलता था। कई बार समझाने और मना करने के बावजूद नहीं माना। घटना वाली रात भी वह उसकी बेटी से मिलने पहुंचा था। परिवार के लोगों ने उसे देख लिया, जिससे विवाद बढ़ गया था। इसके बाद गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई।
सिर की तलाश में जुटी पुलिस
हत्या के बाद आरोपियों ने शव के टुकड़े कर दिए। बाइक को एक स्थान पर छोड़ दिया गया, जबकि धड़ और सिर को अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया गया। पुलिस ने बाइक और धड़ बरामद कर लिया है, लेकिन अभी तक सिर का पता नहीं चल सका था। पुलिस लगातार आरोपियों से पूछताछ कर सिर बरामद करने का प्रयास कर रही है।
मृतक की मां की तहरीर पर अंगद और उसकी पत्नी राजकुमारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूछताछ में उनके बेटे लवकुश की भी घटना में संलिप्तता सामने आई है, जिसके बाद उसका नाम भी मुकदमे में बढ़ाया गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। मृतक का सिर अभी बरामद नहीं हो सका है, जिसे लेकर आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।
- सत्यनारायण, पुलिस अधीक्षक।