फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth lying between two tracks all night, trains kept passing

Kaushambi News: दो ट्रैक के बीच रात भर पड़ा रहा युवक, गुजरती रहीं ट्रेनें

Thu, 24 Aug 2023 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 24 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Youth lying between two tracks all night, trains kept passing
भरवारी के चमन्धा के पास ट्रेन हादसे के बाद जुटी भीड़
दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर चमंधा के समीप ट्रेन से गिरा था युवक
विज्ञापन

आरपीएफ ने प्रयागराज के अस्पताल में कराया भर्ती, शिनाख्त नहीं
फोटो- 3
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। रात भर ट्रेनें गुजरती रहीं और युवक बेहोशी की हालत में दो ट्रैकों के बीच पड़ा रहा। सुबह लोगों की निगाह पड़ी। उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद उसे प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) में भर्ती कराया गया। बोलने की स्थिति में न हो पाने के कारण युवक की पहचान नहीं हो सकी।
कोखराज कोतवाली क्षेत्र के चमंधा गांव के लोग बुधवार सुबह दैनिक क्रिया के लिए रेलवे लाइन की तरफ गए तो देखा कि एक युवक पटरियों के बीच पड़ा था। युवक को मृत जान लोग मौके पर पहुंचे तो उसकी सांसें चल रही थीं। तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसे एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा, हालत नाजुक होने के कारण उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरपीएफ चौकी प्रभारी भरवारी सुरेंद्र पासवान का कहना है कि युवक की एसआरएन में इलाज के बाद हालत खतरे से बाहर है। लेकिन वह कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। माना जा रहा है कि किसी यात्री ट्रेन से नीचे गिरकर जख्मी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed